मिल का पत्थर साबित होगी कंप्यूटर लाइब्रेरी- एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह

गोरखपुर

तहसील संवाददाता- नरसिंह यादव, बांसगांव, गोरखपुर


कंप्यूटर लैब व पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन

गगहा में आरकेएस कंप्यूटर लैब व पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने किया। संस्था प्रबंधन की मुखिया विश्वमोहीनी सिंह ने अतिथियों का अभिनंदन किया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि ज्ञान जीवन की सभी बाधाओं को दूर करता है व सफलता के दरवाजे खोल देता है। ज्ञान के साथ ही मानसिक रूप से भी मजबूत बनना चाहिए। प्रबंधक विश्वमोहीनी सिंह और सह प्रबंधक विश्वजीत सिंह ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई करने के लिए यहां सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं भी दी गई हैं। साथ ही छात्रों के लिए कंप्यूटर व हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन भी है।भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि कहा कि क्षेत्र के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि ऐसे सुदूरवर्ती इलाके में हाईटेक सुविधाओं से लैस पुस्तकालय का निर्माण कराया गया है। जहां विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातारण उपलब्ध कराया जा रहा है।