भारतीय अपना समाज पार्टी की आज गोरखपुर इकाई की हुई मासिक बैठक

गोरखपुर

 

भारतीय अपना समाज पार्टी की आज गोरखपुर इकाई की हुई मासिक बैठक

 

एन अंसारी ब्यूरो प्रमुख गोरखपुर

 

गोरखपुर। भारतीय अपना समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में पार्टी के मासिक बैठक को आयोजित किया गया जिसका संचालन डा अनीश मिश्रा ने किया और आयोजन राघवेंद्र सिंह एवं अभिमन्यु सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने 2024 लोकसभा चुनाव में सभी पदाधिकारियों और कार्यक्रताओं को कमर कस कर तैयार रहने के लिए कहा और साथ में राजस्थान में हुए सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर चिंता व्यक्त किया और अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की जिससे ऐसी घटना की पुनरावृति न हो राम कृष्ण मिश्रा राघवेन्द्र प्रताप सिंह डा सुरेश चंद पाण्डेय रंजना राय ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी गांव में गरीबों की समस्याओं पर कार्य कर रही है । भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनसिंह सूर्यवंशी जी ने गोगामेड़ी के परिवारीजन को सम्मान जनक मुआवजा दिए जाने की भी मांग की। इस अवसर पर मुख्य रुप में राम कृष्ण मिश्रा, अवधेश मिश्रा डा सुरेश चंद पांडे, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अनीश कुमार मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सर्वदेव शुक्ला,कमलेश गुप्ता, चिंतामणि पांडेय, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह रंजना राय,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी दुबे,महानगर उपाध्यक्ष इंदु धर पांडेय, अभिषेक श्रीवस्ताव,श्यामानंद मिश्रा, कुश यादव अमित दुबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।