कांग्रेस नेता डाक्टर चन्द्रेश ने थामा भाजपा का हाथ

सिद्धार्थनगर

कांग्रेस नेता डाक्टर चन्द्रेश ने थामा भाजपा का हाथ

 

ब्यूरो- फिरोज अहमद जिला सिद्धार्थनगर, उत्तरप्रदेश

 

सिद्धार्थनगर – जनपद सिद्धार्थनगर के चर्चित डाक्टर एवम् राजनीतिक हस्ती कांग्रेस नेता व पूर्व लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी डाक्टर चन्द्रेश उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर राजनीतिक हल्के में भूचाल आ गया।

डाक्टर चन्द्रेश ने कहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवम उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के विकास एवम प्रगति की नीतियों से प्रभावित होकर आज मैं और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौधरी जी के समक्ष उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री बृजेश पाठक जी की उपस्थिति में हमने राष्ट्रवाद को गतिमान बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एवम आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को एक बार पुनः भारत का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।