पूर्व जिला पंचायत सदस्य निरंकार सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ हुए भाजपा में शामिल

सिद्धार्थनगर

पूर्व जिला पंचायत सदस्य निरंकार सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ हुए भाजपा में शामिल

 

ब्यूरो रिपोर्ट- फिरोज अहमद सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश

 

सिद्धार्थनगर- विकास खंड बढ़नी के ग्राम पथरदेईया निवासी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य निरंकार सिंह तथा पूर्व सपा नेता ने आज इटवा में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने पर छेत्र के तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। सपा के वरिष्ठ नेता रहे निरंकार सिंह ने इटवा क्षेत्र में आयोजित सोशल मीडिया वालंटियर्स लोकसभा सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री के साथ मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जिला पंचायत सदस्य रहे निरंकार सिंह ने हाल ही में सपा के सभी पदों व सदस्यता से इस्तीफा दिया था। तभी से उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई थी।उनके भाजपा में शामिल होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजू कुमार सिंह (राजू शाही) तिरयुगी अग्रहरी, केपी सिंह ,राकेश सिंह व्यापार प्रकोष्ठ मंडल सह संयोजक प्रदीप कमलापुरी सिद्धार्थ शंकर पाठक आदि लोगों ने खुशी जाहिर करते पार्टी में उनका जोरदार स्वागत किया।