मंत्री मंडल में फेरबदल :अमेठी के गोबिंद नारायण शुक्ल, आशीष शुक्ल के मंत्री बनने के आसार,

अमेठी

ब्यूरो रिपोर्ट – प्रेम कुमार शुक्ल, अमेठी

आशीष शुक्ल को बिधान परिषद् भेजने की तैयारी

अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मंडल में फेरबदल के पूरे आसार हैं। और सरकार में अभी सात मंत्री बनाये जायेगें। और चार बिधान परिषद् सदस्य मनोनीत किए जाने हैं। इस बिस्तार के लिए गृहमंत्री अमित भाई शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,, केन्द्रीय संगठन मंत्री बी एल सन्तोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की बैठक मुददे को लेकर हो चुकी है। रक्षाबंधन त्योहार के बाद कभी भी मंत्री मंडल में फेरबदल के साथ बिस्तार हो सकता है। इस बिस्तार में लक्ष्मी कांत बाजपेयी, जितिन प्रसाद, संजय निषाद, बिदया सागर सोनकर (यमयलसी) प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल उर्फ राजा बाबू, अमेठी के पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल, आशीष पटेल (अपना दल यस) के प्रदेश सरकार में मंत्री बनने की राय सुमारी चल रही हैं। अभी चार यमयलसी मनोनीत होना है। जिसमें अमेठी के आशीष शुक्ल भी शामिल होने की बात है। अभी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ इस मंत्रीमंडल के बिस्तार पर, बिधान परिषद् सदस्य पर मनोनयन पर मुहर केन्द्रीय नेतृत्व लगायेगी। फिर इस बार शाहजहांपुर, गोरखपुर, अमेठी का ख्याल रखने की कोशिश राष्ट्रीय नेतृत्व की है। अभी सात महीने सरकार का कार्यकाल बचा है। ऐसे में सत्ता का सन्तुलन और राजनीतिक समीकरण के साथ ही साथ जातीय गणित पर नजर रखनी है। पूर्वान्चल पर भाजपा की कड़ी नजर हैं। अमेठी कांग्रेस का गढ़ रहा है। उसे भी भाजपा हिसाब किताब में रख रही है। क्योंकि अमेठी किसी भी सूरत में भाजपा कमजोर नहीं होने देगी। अमेठी बिधायक गरिमा सिंह, तिलोई बिधायक मयंकेश्वर शरण सिंह है। ऐसे में ब्रह्मण को भी भाजपा मजबूत से पकडने में लगीं हैं। पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल प्रदेश ब्राह्मण नेताओं में गणना है। इनके बेटे आकर्ष शुक्ल भेटुआ ब्लाक से निर्दलीय प्रमुख चुने गए। जो पूरे प्रदेश में मे चर्चा है। भेटुआ प्रमुख बनने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। जो भाजपा के लिए बडा माईने रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *