घर से गायब बालिका को बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

गोरखपुर

ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी

बाँसगांव – गोरखपुर । बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस एक लड़की को भटकता देख उसके पास पहुंची। पुलिस उसे लेकर थाने पर पहुंची। परिजनों का नाम पता जान उनको सूचना दी। मां के पहुंचने पर पुलिस ने सुपुर्द कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कौड़ीराम चौकी प्रभारी राजकपूर भारती हमराहियों के साथ बुधवार की रात गश्त पर थे। इस दौरान कस्बे में 12 वर्षीया एक लड़की भटकती दिखी। वह डरी और सहमी हुई थी। पुलिसकर्मियों ने उसे थाने पर पहुंचाया। जहां महिला पुलिसकर्मियों ने पूछताछ कर उसके परिवार का नाम पता की जानकारी हासिल की। वह सिकरीगंज क्षेत्र के असौजी गांव की रहने वाली थी। जानकारी होने पर उसकी मां थाने पर पहुंची। मां को देखते ही बच्ची उनके पास दौड़ कर पहुंच गई। लापता लड़की को पाकर मां की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *