ग्राम जगदीशपुर भलुआन में हुई काजल सिंह के हत्या से सम्बन्धित नामजद/वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

गोरखपुर

ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी

 गोरखपुर:अपराध एवं अपराधियों पर पुर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के दिशा निर्देश में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व पुलिस उपाधीक्षक बांसगांव के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक रामभवन यादव मय हमराह का0 विजय यादव, का0 राजू पटेल, का0 रमेश प्रसाद व रि0का0 मनीष कुमार यादव के रवानाशुदा रो0आम तारीखी इमरोजा से देखभाल क्षेत्र, पेन्डिग विवेचना, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो/तलाश वांछित मे भलुआन तिराहे पर मौजूद था कि जरिये मुखबीर सूचना मिली की मु0अ0सं0 324/2021 धारा 302/323/504/452/307/394/120B भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता जयन्ती देवी पत्नी सुभाष प्रजापति ग्राम जगदीशपुर भलुआन थाना गगहा जनपद गोरखपुर बड़गो तिराहे पर चाय की दुकान पर बैठी है, साधन का इन्तजार कर रही कही भागने के फिराक में है। उक्त सूचना पर विश्वास कर थाना हाजा से म0का0 याशिका चौबे को हस्बुल तलब कर मय पुलिस फोर्स मय मुखबिर के बड़गो तिराहे पर पंहुचा जहां एक दुकान पर बैठी महिला के तरफ इशारा कर मुखबिर बताया कि वही जयन्ती देवी है और मुखबिर हट बढ़ गया। मुखबिर के निशानदेही पर म0का0 याशिका चौबे द्वारा उक्त महिला को पकड़ कर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम जयन्ती देवी पत्नी सुभाष प्रजापति ग्राम जगदीशपुर भलुआन थाना गगहा जनपद गोरखपुर बतायी जो मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता है। बाद होने तस्दीक कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 11.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसे जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण – राजीव नयन सिंह निवासी जगदीशपुर भलुआन थाना गगहा जनपद गोरखपुर तथा उसी गांव के रहने वाले सुभाष प्रजापति पुत्र भोला प्रजापति के मध्य कुछ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद व कहासुनी हो गया था। उक्त विवाद को लेकर सुभाष प्रजापति के लड़के विजय कुमार प्रजापति अपने दो अन्य साथियो के साथ उनके घर पर जाकर राजीव नयन से मारपीट करने लगे उसी दौरान राजीव नयन की लड़की काजल द्वारा मारपीट की घटना का विडियो बनाने लगे उसी समय विजय उपरोक्त काजल को गोली मार दिया इलाज के दौरान काजल की मृत्यु हो गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 324/2021 धारा 302 /323 /504 /452 /307/394 /120B भादवि विरूद्ध विजय प्रजापति आदि 5 नफर पजीकृत है। अभियोग उपरोक्त में जयन्ती देवी नामजद/ वांछित अभियुक्ता है, जिसे आज गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। शेष अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित कर लगातार दबिश दी जा रही। शिघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता –
जयन्ती देवी पत्नी सुभाष प्रजापति ग्राम जगदीशपुर भलुआन थाना गगहा जनपद गोरखपुर

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 324/2021 धारा 302/323/504/452/307/394/120B भादवि

गिरफ्तारी का दिनांक समय व स्थान –
बड़गो तिराहा दिनांक 30/08/2021 समय करीब 11.00 बजे

गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्मचारी-
1.प्रभारी निरीक्षक रामभवन यादव
2.का0 विजय यादव
3.का0 राजू पटेल
4.का0 रमेश प्रसाद
5.रि0का0 मनीष कुमार
6.म0का0 याशिका चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *