ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी, गोरखपुर
बांसगांव, गोरखपुर। आदर्श रामलीला समिति माल्हनपार द्वारा ठाकुरद्वारा पर आयोजित रामलीला के चौथे दिन ताड़का वध का स्थानीय कलाकारों द्वारा मंचन किया गया राम के रूप में नागेंद्रसिह लक्ष्मण के रूप में कुनाल सिंह ताड़का के रूप में सुरेश प्रसाद और विश्वामित्र के रूप में रामजीत शर्मा द्वारा मंचन किया गया। राम लक्ष्मण के द्वारा ताड़का का बध देखकर दर्शक स्तब्ध रह गए। जिसको खूब सराहा गया।
इस अवसर पर आयोजक ग्राम प्रधान रेवती रमण जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अमन प्रताप चंद, उमेश धर दुबे, मुन्ना बाबा, रामनिवास प्रसाद, हरिकेश गौतम, राजन प्रसाद ,महेंद्र, चंदन सिंह ,घनश्याम सैनी, महेंद्र पासवान, रामसूरत, पप्पू , दिलीप, नवरत्न पांडे सहित तमाम दर्शक उपस्थित रहे।