मास्क न पहनने वालों को पुलिस ने मुर्गा बनाकर सड़क पर दौड़ाया

अंतरराष्ट्रीय समाचार

झारखंड| कोरोना दिनों दिन विकराल रूप धारण करता जा रहा है| इसके बावजूद लोग इस जानलेवा संक्रमण के प्रति जरा भी गंभीर होते नजर नहीं आ रहे हैं| रोजाना बिना मास्क के सैकड़ो लोग बेधड़क सड़को पर घूमने निकल रहे हैं| वैसे लोगों को सीधा करने के लिए अब पुलिस भी सख्त रुख अख्तियार कर रही है सड़क पर बिना मास्क के घूमने वाले वैसे लोगों को अब धनबाद में पुलिस  मुर्गा बनाकर सड़कों पर दौड़ा रही है|

बतादे की झारखंड के धनबाद के झरिया में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां जिला प्रशासन के उड़नदस्ते ने करीब आधा दर्जन लोगों को बिना मास्क के पकड़ा| इसके बाद पुलिस ने सभी को को लाइन से सड़क पर पहले मुर्गा बनवाया और वैसे ही सड़क पर उछलते हुए दौड़ाया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *