ब्यूरो रिपोर्ट- सुनील विष्णु चिलप, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। बीजेपी नेता प्रवीण दारेकर के खिलाफ मुंबई के एमआर मार्ग पुलिस ने केस भी दर्ज किया है। दारेकर पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई बैंक में डायरेक्टर का पद पाने के लिए एक श्रमिक संगठन की फर्जी सदस्यता का कथित तौर पर इस्तेमाल किया था। दारेकर के खिलाफ 200 की धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें 420,406, 465, 468,120 बी और भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराएं है।
शिंदे ने आरोप लगाया है कि दारेकर को न तो श्रम आपूर्ति का कोई अनुबंध मिलता है और न ही वह मजदूर के रूप में काम करते हैं, लेकिन वह 20 साल से मुंबई बैंक के निदेशक के रूप में उसी पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। शिंदे ने कहा कि दरेकर ने 1997 में खुद को मजदूर के रूप में पंजीकृत कराया था। बाद में उन्होंने 2009 में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) से विधायक के रूप में भी चुनाव लड़ा और उन्होंने चुनाव जीता जहां उन्होंने उल्लेख किया कि वह निजी व्यवसाय में हैं।
शिंदे ने आरोप लगाया है कि दारेकर ने अपनी संपत्ति का मूल्य 2 करोड़ रुपए से अधिक दिखाया है। दारेकर 2016 से अब तक एमएलसी हैं और जो दस्तावेज जमा किया था, उससे पता चलता है कि वह निजी व्यवसाय में हैं। वह मासिक वेतन के रूप में सभी सरकारी सुविधाओं सहित 2.5 लाख कमा रहे हैं।