आजमगढ़ में उड़े अबीर-गुलाल, हर तरफ होली की धूम

आजमगढ़

संवाददाता- मनोज कुमार सिंह
आजमगढ़। रंगों का पर्व होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एक दिन पहले से चारों ओर रंग, अबीर-गुलाल उड़ाए जा थे। बच्चे तो बच्चे, बडे़ भी अबीर-गुलाल के साथ ही पिचकारी लिए धमाल मचाते दिखे। आजमगढ़ जनपद में शुक्रवार को ही होली मनाई गई, लेकिन अधिकतर स्थानों में शनिवार को रंग खेले जाएंगे।
सबके मन में होली को यादगार बनाने की तरकीब हिलोरें मारती रही। अपने अपने ढंग से बहुतायत लोगों ने जमकर होली मनाने में दो दिन पहले से ही जुटे हुए थे । होली के दौरान शराब की दुकानों पर भी पुलिस की निगाह रही। होली के दिन जिले में मदिरा की बिक्री नहीं होने की बात कही जा रही है लेकिन चोरी-छिपे कई जगह शराब बिकती मिली। एसपी ने लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने का आग्रह किया है।

    छह साल बाद होलिका दहन के एक दिन बाद होली
इस बार होली पर्व का लग्न शनिवार को है। करीब छह साल होलिका जलने के एक दिन बाद होली मनाई जा रही है।
विद्वानों कहना है कि शनिवार को हस्त नक्षत्र व वृद्धि योग में होली 19 मार्च को मनाई जाएगी। ज्योतिष के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में रात के समय भद्रामुक्त काल में मनाया गया। इस वर्ष रात 12 बजे के बाद तक भद्रा की छाया रहने से होलिका दहन के एक दिन बाद 19 मार्च को होली मनाई जाएगी। होलिका दहन के एक दिन बाद होली मनाने का अनूठा संयोग छह वर्षों बाद बना है। इसके पूर्व 2012 में सात मार्च को होलिका दहन व नौ मार्च को होली मनाई गई थी। वहीं 2013 में 26 मार्च को होलिका दहन 28 मार्च को होली मनी थी। वर्ष 2016 में 22 मार्च को होलिका दहन और 24 मार्च को होली मनाई गई थी।

होलिका दहन के बाद शुरू हुआ रंगों पर्व होली
बृहस्पतिवार को होलिका दहन के बाद शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों की होली खेली गई। वहीं, कुछ जगहों पर होली पर्व को लेकर हुयी सरकारी घोषणाओं व विद्वानों की बातों से असमंजस की स्थिति बनी रही। सगड़ी क्षेत्र के पहाडपुर, गोडौली, कल्यानपुर, धनछुला, लाटघाट, जीयनपुर, बनियापार, छपरा सुल्त्तानपुर, महाराजगंज सहित जगहों पर होली पर नवयुवकों की टोली ने जमकर होली खेली और डीजे के धुनों पर थिरकते हुए लोगों को रंगों से सराबोर कर दिया। गांवों में लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *