Category: खेल समाचार
शि टो र्यु कराटे के प्रेसिडेंट मिस्टर चंद्र प्रकाश मौर्य द्वारा सांसद रवि किशन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
जिला संवाददाता- नरसिंह यादव, गोरखपुर द्वितीय रीजनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 5 नवंबर 2023 को गोकुल अतिथि भवन सिविल लाइंस में बोधिधर्मन मार्शल आर्ट द्वारा आयोजित किया गया। इस चैंपियनशिप में गोरखपुर के शि टो र्यु कराटे के प्रेसिडेंट मिस्टर चंद्र प्रकाश मौर्य द्वारा 13 बच्चों को इस प्रतिस्पर्धा में शामिल किया गया। मुइथाई संगठन के […]
गगहा दुर्गा मन्दिर परिसर में हुई विराट दंगल प्रतियोगिता में ज्यादा कुश्ती निर्णायक रही
गगहा स्थित दुर्गा मन्दिर परिसर में आयोजित विराट दंगल प्रतियोगिता 56 वा दिवस पर लगभग छोटी बड़ी सैकड़ों कुश्तियां हुई ज़्यादातर कुश्तियां निर्णायक हुई । जिसमें स्टेट प्रतियोगिता में अपने कला का शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिमन्यु मऊ की कुश्ती पर दर्शक मुग्ध हो गये उन्होंने ने सातवें मिनट पर निहाल गोरखपुर को कालाजंग दांव […]
नवमी के दिन दुर्गा मन्दिर परिसर में 56 वा वर्ष पूरा करेगा विराट दंगल प्रतियोगिता
तहसील संवाददाता- नरसिंह यादव, बांसगांव, गोरखपुर गगहा स्थित दुर्गा मन्दिर परिसर में नवमी के दिन लगातार 56 वर्ष हो रही विराट दंगल प्रतियोगिता में आजमगढ़, बलिया, म ऊ, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर रेलवे वीरबहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज शिवाजी अखाड़ा सहित हरियाणा, दिल्ली तक के पहलवान अपने कला का प्रदर्शन से दर्शकों की खुब बाहवाही […]
अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह में प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश का मूल पाठ
अमेठी के मेरे प्रिय परिवारजनों, आप सभी को मेरा नमस्कार। अमेठी सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन सत्र में आपके बीच आना, आपसे जुड़ना, मेरे लिए बहुत विशेष है। देश में खेलों के लिए ये महीना बड़ा शुभ है। हमारे खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में मेडल की सेंचुरी लगा दी है। इन आयोजनों के बीच अमेठी के खिलाड़ियों ने भी खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को मैं बधाई देता हूं। इस प्रतियोगिता से आपको जो नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है, उसे आप भी महसूस करते होंगे, पुरे क्षेत्र के भी लोग महसूस करते होंगे, और मैं तो सुन कर के ही महसूस करने लग जाता हूं। इसी जोश और आत्मविश्वास को हमें संभालना है, संवारना है, रोपना है, खाद पानी देना है। बीते 25 दिनों में आपको जो अनुभव मिला है, वो आपके स्पोर्टिंग करियर की बहुत बड़ी पूंजी है। मैं आज हर उस व्यक्ति को भी बधाई देता हूं जिसने शिक्षक की भूमिका में, निरीक्षक की भूमिका में, स्कूल एवं कॉलेज के प्रतिनिधि की भूमिका में, इस महा अभियान से जुड़कर इन युवा खिलाड़ियों को समर्थन एवं प्रोत्साहन दिया है। एक लाख से ज्यादा खिलाड़ियों का जुटना, वो भी इतने छोटे से एरिया में यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। मैं विशेष रूप से अमेठी की सांसद बहन स्मृति ईरानी जी को शुभकामना देता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को इतना सफल बनाया। साथियों, किसी भी समाज के विकास के लिए ये बहुत आवश्यक है कि वहां खेलों का विकास हो, वहां खेल और खिलाड़ियों को फलने-फूलने का अवसर मिले। लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करना, हारने के बाद फिर से प्रयास करना, टीम के साथ जुड़कर आगे बढ़ना, व्यक्तित्व विकास की ये सारी भावनाएं खेलों के माध्यम से सहज तरीके से युवाओं में विकसित होती हैं। भाजपा के सैकड़ों सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर समाज और देश के विकास का नया रास्ता तैयार किया है। इन प्रयासों का परिणाम देश को आने वाले वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। मुझे विश्वास है कि अमेठी के भी युवा खिलाड़ी आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेडल जरूर जीतेंगे। और इसमें इस प्रतियोगिता से मिला अनुभव भी बहुत काम आएगा। साथियों, जब कोई खिलाड़ी मैदान में उतरता है तो उसका सिर्फ एक ही लक्ष्य होता है वो कैसे खुद को, अपनी टीम को विजयी बनाए। आज पूरा देश खिलाड़ियों की तरह ही सोच रहा है। खिलाड़ी भी जब खेलते हैं तो राष्ट्र प्रथम की सोच रखते हैं। उस क्षण वो सब कुछ दांव पर लगाकर देश के लिए ही खेलते हैं, इस समय देश भी एक बड़ा लक्ष्य लेकर चल रहा है। भारत को विकसित बनाने में देश के हर जिले के हर नागरिक की भूमिका है। इसके लिए हर क्षेत्र को एक भाव, एक लक्ष्य और एक संकल्प से आगे बढ़ना पड़ेगा। इसी सोच से हम देश में आप जैसे युवाओं के लिए TOPS स्कीम और खेलो इंडिया गेम्स जैसी योजनाएं चला रहे हैं। आज सैकड़ों एथलीट्स को TOPS स्कीम के तहत देश विदेश में ट्रेनिंग और कोचिंग दिलाई जा रही है। इन प्लेयर्स को करोड़ों रूपये की सहायता दी जा रही है। खेलो इंडिया गेम्स के तहत भी 3 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों को 50 हजार रूपए महीने की मदद दी जा रही है। इससे वो अपनी ट्रेनिंग, डाइट, कोचिंग, किट, जरूरी इक्विपमेंट्स और अन्य खर्च पूरा कर पा रहे हैं। मेरे प्यारे परिवारजनों, बदलते हुए आज के भारत में छोटे-छोटे शहरों के टेलेंट को खुलकर आगे आने का मौका मिल रहा है। अगर आज स्टार्ट अप्स में भारत का इतना नाम है, तो उसमें छोटे शहरों के स्टार्ट अप्स की बड़ी भूमिका है। बीते वर्षों में आपने देखा होगा कि स्पोर्ट्स की दुनिया में छा जाने वाले बहुत सारे नाम, छोटे शहरों से ही निकलकर आए हैं। ये इसलिए हुआ है क्योंकि आज भारत में पूरी पारदर्शिता से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। एशियन गेम्स में भी मेडल जीतने वाले एथलीट्स बहुत बड़े बड़े शहरों से नहीं आए हैं। इनमें से बहुत से खिलाड़ी छोटे-छोटे शहरों से ही हैं। उनकी प्रतिभा का सम्मान करते हुए हमने उन्हें हर संभव सुविधाएं दी हैं। उसका परिणाम इन एथलीट्स ने दिया है। हमारे उत्तर प्रदेश की अन्नू रानी, पारुल चौधरी के प्रदर्शन ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। इसी धरती ने देश को सुधा सिंह जैसी एथलीट भी दी हैं। हमें ऐसे ही टैलेंट को बाहर निकालकर, उसे निखारकर आगे बढ़ाना है। और ये ‘सांसद खेल प्रतियोगिता’ इसका भी बहुत बड़ा माध्यम है। मेरे प्यारे खिलाड़ियों, मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी की मेहनत आने वाले दिनों में रंग लाएगी। आप में से ही कोई, किसी दिन भारत के तिरंगे के साथ दुनिया में देश का नाम रोशन करेगा। अमेठी के युवा खेलें भी, खिलें भी इसी कामना के साथ एक बार फिर आप सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। बहुत-बहुत धन्यवाद।
कुशीनगर में स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2023 का आयोजन, 200 बच्चे ने लिया भाग
खूटटा ग्राम, कुशीनगर में आयोजित हुआ स्टेट कराटे चैंपियनशिप आशियारा कराटे में बच्चों ने दिखाया कराटे कौशल, हुई स्टेट कराटे चैंपियनशिप खेल में सफलता का अवसर, कुशीनगर में स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2023 का आयोजन खूटटा में 200 बच्चों ने लिया स्टेट कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा खेल का महत्व: खुशी और संवाद का माध्यम, स्टेट कराटे […]
सेंट जेवियर्स स्कूल पांडेयपार कौड़ीराम में मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष में खेलकूद दिवस एवं अलंकरण समारोह आयोजित किया गया
बांसगांव , गोरखपुर। सेंट जेवियर स्कूल पांडे पार्क कौड़ीराम में मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष में खेलकूद दिवस एवं अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के प्रबंधक सुजीत कुमार और समन्वयक सोहा सिद्दीकी द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें पहले विद्यार्थी परिषद के चुनाव में […]
सेमरी परिषदीय विद्यालय में खेल दिवस पर विविध खेलों का हुआ आयोजन
गोला बाजार, गोरखपुर । भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिन का प्रतीक राष्ट्रीय खेल दिवस है। उन्होंनेअंतरराष्ट्रीय हॉकी क्षेत्र पर अपनी मुहर लगाई। उन्होंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किये। उनके लिए सबसे प्रसिद्ध स्मारक मेजर ध्यानचंद पुरस्कार है जो भारत में […]
प्रधानमंत्री ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर महिला कंपाउंड टीम को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला कंपाउंड टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा: “भारत के लिए यह गर्व का क्षण है, हमारी असाधारण महिला कंपाउंड टीम ने बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत को अपना […]
