युवक का गला कटवाने की साजिश रचने वाली पत्नी अरेस्ट

गोरखपुर
  • ससुराल गए युवक का प्रेमी से कटवाया था गला,
  • 14 जुलाई को बेलीपार के कसिहार में घायल मिला था युवक

बांसगांव – गोरखपुर। बेलीपार पुलिस ने पति के हत्या की कोशिश और साजिश रचने की आरोपी पत्नी सुधा यादव निवासी लच्छीपुर थाना गोरखनाथ को गुरूवार की दोपहर अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर कसिहार चौराहे से पकड़ा। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। दरअअसल उसने अपने प्रेमी से अपने ही पति इंद्रसेन यादव उर्फ रमेश यादव का गला रेतवाकर मरा समझ झाडिय़ों में फेंकवा दिया था। 14 जुलाई 2022 की सुबह रमेश किसी तरह घायल अवस्था में हाइवे पर पहुंचा।

जिसके बाद उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। उधर युवक के घायल मिलने के बाद सामने आया था कि उसके साथ लूट के लिए कार सवारों ने गला रेतकर फेंका है। लेकिन पुलिस की जाचें सारा सच सामने आ गया। जिसके बाद से ही पुलिस हत्या का प्रयास, साजिश रचने के आरोप में प्रेमी राजन और घायल युवक की पत्नी सुधा के खिलाफ केस दर्ज किया था और आरोपियों की तलाश कर रही थी। उधर 20 जून 2022 को मुख्य आरोपी राजन शाही ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वहीं सुधा फरार चल रही थी।

पत्नी नहीं रहना चाहती थी ससुराल

लच्छीपुर के ब्रम्हदेव यादव का बेटा इंद्रसेन यादव प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन है। उसकी शादी 2012 में गगहा के राउतपार निवासी सुधा यादव से हुआ था। सुधा का अक्सर पति से झगड़ा होता था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। सुधा ससुराल में नही रहना चाहती थी। वह होली के समय ही मायके चली गई थी। मायके के अपने भाई के साथ ईंट भट्ठे पर काम करने वाले राजन शाही से उसकी नजदीकी हो गई। जिसके बाद राजन शाही ने इंद्रसेन को मारने का प्लान बनाया। इसमें उसकी पत्नी सुधा भी शामिल हो गई।

13 जुलाई की सुबह सुधा ने पति इंद्रसेन को फोन कर मायके बुलाया। उसने कहा कि हमारे गांव का राजन शहर जाएगा और तुम्हे अपने साथ लेकर आएगा। राजन शाही शहर आया जहां उसकी मुलाकात इंद्रसेन से हुई। दोनो दिन भर साथ घुमे और शाम को गगहा जाने के लिए निकले। कसिहार में दोनों ने शराब पी। इसके बाद राजन ने चाकू से इंद्रसेन का गला रेत दिया और मरा समझकर झाडिय़ों में फें क दिया। 14 जुलाई की सुबह इंद्रसेन घायल अवस्था में पुलिस को मिला। जिसके बाद उसकी पत्नी मायके से ससुराल आ गई। वह पुलिस को गुमराह करने लगी की इंद्रसेन लखनउ से आ रहे थे और नौसढ़ में एक कार में बैठकर गगहा जाने लगे। आरोप लगाया कि लुटेरों ने गला रेतकर लूट किया है। लेकिन पुलिस की जांच में सब सामने आ गया और प्रेमी राजन शाही और पत्नी सुधा पर केस हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *