विगत दिनों बाढ़ के पानी में डूबे ऑटो चालक का गन्ने के खेत मे मिला शव|

आजमगढ़

आजमगढ़; घर से हर रोज की भांति रोजी रोटी के निकले 45 वर्षीय युवक के घर वापस न आने से परिजनों  द्वारा बाढ़ के पानी मे डूब जाने के कयास लगाए जा रहे थे। परिजनों ने महराजगंज कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बाढ़ के पानी मे डूब जाने की आशंका व्यक्त की थी। मिली जानकारी के अनुसार जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के महराजगंज कोतवाली अंतर्गत आराजी मलहपुरवा ग्राम निवासी नन्दलाल भारती पुत्र स्व0 रामआसरे गिरी ऑटो चलाकर किसी तरह जीविकोपार्जन करते थे। मंगलवार की सुबह रोज की भांति जीविकोपार्जन हेतु घर से निलके किन्तु घर वापस नही आये। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई किन्तु कोई पता नही चल सका था। परिजनों ने ऑटो चालक के बाढ़ के पानी मे डूब जाने की आशंका व्यक्त की थी जिसके आधार पर फ्लड टीम द्वारा भी खोजबीन की गई थी किन्तु कोई पता नही चल सका। शनिवार को जैसे ही घाघरा का जलस्तर घटा ऑटो चालक का शव शिवपुर ग्राम के गन्ने के खेत मे लगे तार में फसा मिला। उक्त शव की शिनाख्त मृतक के परिजनों द्वारा की गई। शव के मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु प्रेषित किया गया |मृतक व्यक्ति दो भाइयों में सबसे छोटा था जो ऑटो चलाकर जीविकोपार्जन करता था। उक्त व्यक्ति के पास एक पुत्र व एक पुत्री है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *