एमयूआईटी नोएडा: अनुराग ने बी.टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम किया रोशन, रिवीजन और एकाग्रता से पाई सफलता
आजमगढ़ का लाल ने महर्षि युनिवर्सिटी ऑफ़ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा से बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है। आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना अंतर्गत बनियापार गाँव के निवासी हरिकेश (होमगार्ड) के बेटे अनुराग कुमार भारती ने एमयूआईटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र ने 5.2 रुपये एलपीए में उच्चतम पैकेज के साथ रोड टेक (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड में एक प्लेसमेंट हासिल किया है। अनुराग की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। पिता हरिकेश ने बताया कि उनके पुत्र शुरू से ही मेधावी रहा है।
आजमगढ़ के गोडौली स्थित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विद्यालय से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में स्कूल टॉप किया था। साथ महर्षि युनिवर्सिटी ऑफ़ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा में बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया।
टॉप करने के बारे में कभी नहीं सोचा, रिवीजन और एकाग्रता से पाई सफलता..
अनुराग कुमार भारती ने फोन पर बताया कि उन्होंने कभी भी टॉप करने के बारे में नहीं सोचा था। जो पढाया जाता था उसको रिवाइज करना व एकाग्र रहने पर फोकस किया। अनुराग कुमार भारती ने कहा कि वे अभी कुछ समय जॉब करेंगें और फिर आगे का लक्ष्य तय करेंगें।
अनुराग कुमार भारती के पिता हरिकेश उत्तर प्रदेश होमगार्ड व माता धरमावती देवी सफाई कर्मिचारी पद कार्यरत है| माता-पिता की तीन संतान एक बेटी और दो बेटे है| वही बड़ी बेटी हेन्शा द्रविण जो फ़ार्मासिस्ट व एएनएम कर चूकी है, बेटा अभिषेक जो सिविल इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है और सबसे छोटा बेटा अनुराग कुमार भारती जो बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया| गांव के लोग और परिजन बताते हैं कि इनके परिवार की कठिन तपस्या और परिश्रम का परिणाम है, जो आज गाँव, क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है|