सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रवि प्रताप यादव को जिला उपाध्यक्ष नामित किए

उत्तर प्रदेश गोरखपुर राजनीति समाचार

संवाददाता __नरसिंह यादव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश


जनपद गोरखपुर अन्तर्गत लोकसभा बांसगांव एरिया के कौड़ीराम क्षेत्र के धसकी निवासी रवि प्रताप यादव को समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मनोनयन पत्र जारी किया है, उनके मनोनयन पर पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम, प्रदेश सचिव अवधेश यादव, मुलायम यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रवली यादव, निरंजन यादव, अमरजीत यादव, रामू यादव, राजेश यादव, मनोरंजन यादव, रजनीश यादव आदि ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट कर रविप्रकाश यादव को बधाईयां दी।