भाजपा के जिला महामन्त्री सबल सिंह पालीवाल ने आज राजकीय क्रय केन्द्र गगहा का निरीक्षण किया

गोरखपुर

ब्यूरो प्रमुख – एन. अंसारी, गोरखपुर

गोरखपुर | भारतीय जनता पार्टी के जिला महामन्त्री सबल सिंह पालीवाल ने आज राजकीय क्रय केन्द्र गगहा का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों का सही ढंग से क्रय कराने का निर्देश दिया। नर्रे बुजुर्ग गाँव में पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान कई किसानों ने ग्राम- पिछौरा स्थित क्रय केन्द्र पर हो रही कठिनाई के बारे में उन्हें अवगत कराया था। जिससे किसानों के साथ उन्होंने क्रय केन्द्र पर पहुँचकर वहाँ उपस्थित केन्द्र प्रभारी सुरेन्द्र राव से पूछताछ किया। और किसानों की कठिनाइयों के कारण के बारे में पूछा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी हालत में बिचौलियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी की सरकार में किसानों को किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होने दी जायेगी। उनके साथ गणमान्य लोगों में वीरेन्द्र चन्द, संजय शुक्ल, संजय सिंह, अनिल सिंह आलोक सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *