विवाहिता की हत्या कर घर मे दफ़नाने के दोनों मुख्य आरोपिओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

संवाददाता- अजय मिश्र, महराजगंज, आजमगढ़ | बीते गुरुवार को महराजगंज थाना क्षेत्र के जजमनजोत गांव मे विवाहिता की दिल दहला देने वाली हत्या के दोनों मुख्य आरोपिओं को महराजगंज पुलिस ने महज 30 घंटे के अंदर गिरफ्तार उसके अंजाम तक पहुँचाने मे सफलता हाशिल की है | बतादें कि वादी महेन्द्र पुत्र स्व0 शिजोर निवासी […]

नवरात्र व दुर्गापूजा को लेकर गोला थाने पर पीस कमेटी के बैठक का हुआ आयोजन

एसडीएम व सीओ ने मातहतों की कसी पेंच गोलाबाजार गोरखपुर|गोला थाना परिसर में शनिवार को आगामी दुर्गापूजा-नवरात्र के त्योहार को लेकर एसडीएम रोहित कुमार मौर्य व सीओ अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी के बैठक का आयोजन हुआ।द्वय अधिकारियों ने मातहतों की क्लास लगाई और त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्देश […]

गोला थाना परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

कुल 19 मामले आये जिसमे निस्तारण रहा जीरो गोलाबाजार, गोरखपुर | गोला थाना परिसर में रोस्टर के अनुसार शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एस डी एम रोहित कुमार मौर्य व क्षेत्राधिकारी गोला अजयकुमार सिंह की देखरेख में बिधिवत सम्पन्न हुआ ।थानाध्यक्ष गोला धीरेन्द्र कुमार राय ने आये हुए फरियादियो के आवेदन को एक […]

सीएम के विजयदशमी की शोभायात्रा रूट को डीएम एसएसपी नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

गोरखपुर। जिलाधिकारी गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा विजय दशमी त्योहार के दृष्टिगत थाना गोरखनाथ के सभागार कक्ष में समस्त विभागों के अधिकारीगण व पुलिस विभाग के अधिकारीगण के साथ मीटिंग की गयी एवं दिनांक 24.10.2023 को विजयदशमी के शोभा यात्रा के दृष्टिगत जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया गया एवं त्योहार को सकुशल […]

अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह में प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश का मूल पाठ

अमेठी के मेरे प्रिय परिवारजनों, आप सभी को मेरा नमस्कार। अमेठी सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन सत्र में आपके बीच आना, आपसे जुड़ना, मेरे लिए बहुत विशेष है। देश में खेलों के लिए ये महीना बड़ा शुभ है। हमारे खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में मेडल की सेंचुरी लगा दी है। इन आयोजनों के बीच अमेठी के खिलाड़ियों ने भी खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को मैं बधाई देता हूं। इस प्रतियोगिता से आपको जो नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है, उसे आप भी महसूस करते होंगे, पुरे क्षेत्र के भी लोग महसूस करते होंगे, और मैं तो सुन कर के ही महसूस करने लग जाता हूं। इसी जोश और आत्मविश्वास को हमें संभालना है, संवारना है, रोपना है, खाद पानी देना है। बीते 25 दिनों में आपको जो अनुभव मिला है, वो आपके स्पोर्टिंग करियर की बहुत बड़ी पूंजी है। मैं आज हर उस व्यक्ति को भी बधाई देता हूं जिसने शिक्षक की भूमिका में, निरीक्षक की भूमिका में, स्कूल एवं कॉलेज के प्रतिनिधि की भूमिका में, इस महा अभियान से जुड़कर इन युवा खिलाड़ियों को समर्थन एवं प्रोत्साहन दिया है। एक लाख से ज्यादा खिलाड़ियों का जुटना, वो भी इतने छोटे से एरिया में यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। मैं विशेष रूप से अमेठी की सांसद बहन स्मृति ईरानी जी को शुभकामना देता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को इतना सफल बनाया। साथियों, किसी भी समाज के विकास के लिए ये बहुत आवश्यक है कि वहां खेलों का विकास हो, वहां खेल और खिलाड़ियों को फलने-फूलने का अवसर मिले। लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करना, हारने के बाद फिर से प्रयास करना, टीम के साथ जुड़कर आगे बढ़ना, व्यक्तित्व विकास की ये सारी भावनाएं खेलों के माध्यम से सहज तरीके से युवाओं में विकसित होती हैं। भाजपा के सैकड़ों सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर समाज और देश के विकास का नया रास्ता तैयार किया है। इन प्रयासों का परिणाम देश को आने वाले वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। मुझे विश्वास है कि अमेठी के भी युवा खिलाड़ी आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेडल जरूर जीतेंगे। और इसमें इस प्रतियोगिता से मिला अनुभव भी बहुत काम आएगा। साथियों, जब कोई खिलाड़ी मैदान में उतरता है तो उसका सिर्फ एक ही लक्ष्य होता है वो कैसे खुद को, अपनी टीम को विजयी बनाए। आज पूरा देश खिलाड़ियों की तरह ही सोच रहा है। खिलाड़ी भी जब खेलते हैं तो राष्ट्र प्रथम की सोच रखते हैं। उस क्षण वो सब कुछ दांव पर लगाकर देश के लिए ही खेलते हैं, इस समय देश भी एक बड़ा लक्ष्य लेकर चल रहा है। भारत को विकसित बनाने में देश के हर जिले के हर नागरिक की भूमिका है। इसके लिए हर क्षेत्र को एक भाव, एक लक्ष्य और एक संकल्प से आगे बढ़ना पड़ेगा। इसी सोच से हम देश में आप जैसे युवाओं के लिए TOPS स्कीम और खेलो इंडिया गेम्स जैसी योजनाएं चला रहे हैं। आज सैकड़ों एथलीट्स को TOPS स्कीम के तहत देश विदेश में ट्रेनिंग और कोचिंग दिलाई जा रही है। इन प्लेयर्स को करोड़ों रूपये की सहायता दी जा रही है। खेलो इंडिया गेम्स के तहत भी 3 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों को 50 हजार रूपए महीने की मदद दी जा रही है। इससे वो अपनी ट्रेनिंग, डाइट, कोचिंग, किट, जरूरी इक्विपमेंट्स और अन्य खर्च पूरा कर पा रहे हैं। मेरे प्यारे परिवारजनों, बदलते हुए आज के भारत में छोटे-छोटे शहरों के टेलेंट को खुलकर आगे आने का मौका मिल रहा है। अगर आज स्टार्ट अप्स में भारत का इतना नाम है, तो उसमें छोटे शहरों के स्टार्ट अप्स की बड़ी भूमिका है। बीते वर्षों में आपने देखा होगा कि स्पोर्ट्स की दुनिया में छा जाने वाले बहुत सारे नाम, छोटे शहरों से ही निकलकर आए हैं। ये इसलिए हुआ है क्योंकि आज भारत में पूरी पारदर्शिता से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। एशियन गेम्स में भी मेडल जीतने वाले एथलीट्स बहुत बड़े बड़े शहरों से नहीं आए हैं। इनमें से बहुत से खिलाड़ी छोटे-छोटे शहरों से ही हैं। उनकी प्रतिभा का सम्मान करते हुए हमने उन्हें हर संभव सुविधाएं दी हैं। उसका परिणाम इन एथलीट्स ने दिया है। हमारे उत्तर प्रदेश की अन्नू रानी, पारुल चौधरी के प्रदर्शन ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। इसी धरती ने देश को सुधा सिंह जैसी एथलीट भी दी हैं। हमें ऐसे ही टैलेंट को बाहर निकालकर, उसे निखारकर आगे बढ़ाना है। और ये ‘सांसद खेल प्रतियोगिता’ इसका भी बहुत बड़ा माध्यम है। मेरे प्यारे खिलाड़ियों, मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी की मेहनत आने वाले दिनों में रंग लाएगी। आप में से ही कोई, किसी दिन भारत के तिरंगे के साथ दुनिया में देश का नाम रोशन करेगा। अमेठी के युवा खेलें भी, खिलें भी इसी कामना के साथ एक बार फिर आप सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। बहुत-बहुत धन्यवाद।

दबंग अपराधियों से डर कर भागी पुलिस

थाने के दारोगा की तहरीर पर दर्ज हुआ केस एसएसपी के निर्देश पर पहुंची थी टीम खजनी ।। देवरिया जिले का विभत्स हत्याकांड अभी चर्चा में है। इस बीच खजनी थानाक्षेत्र के मऊं धरमंगल गांव में राजस्व विवाद से संबंधित एक मामले में जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी डाॅ.गौरव ग्रोवर के निर्देश पर जांच में […]

गोरखपुर…सहजनवां तहसील जन अधिकार पार्टी के पूर्व प्रभारी प्रत्याशी दिलीप कुमार मौर्य को गोली से मारने की धमकी

संवाददाता- चंद्र प्रकाश मौर्या, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश हरपुर-बुदहट। गोरखपुर जनपद सहजनवां के जन अधिकार पार्टी के पूर्व प्रभारी प्रत्याशी दिलीप कुमार मौर्य सहजनवा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा रेवडा़ निवासी को 11 अक्टूबर दिन बुधवार फोन पर जान मारने की धमकी मिली। पीड़ित ने इसकी शिकायत हरपुर-बुदहट थाने में की मिली जानकारी के अनुसार 324-विधानसभा सहजनवां […]

गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्र गोला तहसील के अंतर्गत पकड़ी प्राथमिक विद्यालय मे चोरी का मामला

 गोरखपुर — गोला तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत पकड़ी मे प्राथमिक विद्यालय मे कुंडी को काटकर बिद्यालय में की गयी चोरी। प्राथमिक विद्यालय पकड़ी के हेडमास्टर से बात करने पर बताया कि तीन कमरों की कुंडी काट कर चोरी बताया गया है। चोरो द्वारा बिद्यालय में रखे गये साउण्ड और उसको चलाने के लिए बोर्ड […]

मिस्टर दीप मौर्य को उत्तर प्रदेश मुऐथाई जोनल हेड के पद से किया गया सम्मानित 

उत्तर प्रदेश मुऐथाई संगठन ने विशेष सम्मान के साथ दीप मौर्य को उनके कार्य के लिए प्रशंसा दी मुऐथाई संगठन गोरखपुर ने कोच और पदाधिकारी गण के साथ मौजूदगी में सम्मान का आयोजन किया दीप मौर्य ने मुऐथाई समुदाय के लिए अपने संकल्प को मजबूत किया सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने मुऐथाई खिलाड़ियों के […]

कौड़ीराम में कांग्रेस अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

अभिषेक राय गांधी के नेतृत्व मे मेन चौक पर हुआ भव्य स्वागत बांसगांव, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कौड़ीराम प्रथम आगमन पर मेन चौक से लेकर बांसगांव रोड तक भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे देश में धार्मिक नफरत फैलाई जा रही है जो […]