Headlines

Rv9 News

केंद्रीय मंत्री ने भारत में गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत सरकार गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. मांडविया ने गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों की सुरक्षा के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम में इस…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की शुरुआत की : डॉ. जितेंद्र सिंह

दूरदर्शन समाचार के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में ऐतिहासिक परिवर्तन पर प्रकाश डाला, और क्षेत्र में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को श्रेय दिया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व…

Read More

सतीश कुमार ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाला

सतीश कुमार ने आज रेलवे बोर्ड (रेल मंत्रालय) के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाला। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने हाल ही में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ के रूप में श्री सतीश कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसएमई) के 1986 बैच के एक…

Read More

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने महिला जूडो लीग में आत्मरक्षा पर जोर दिया

ऐसे समय में, जब महिलाओं ने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान जीतने में अग्रणी भूमिका निभाई है, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने महिलाओं के लिए उचित कौशल सीखकर खुद को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है। श्रीमती खडसे रविवार को पंचवटी के मीनाताई ठाकरे…

Read More

मोना अग्रवाल ने जीता कांस्य पदक, पैरा शूटिंग में एक उभरता सितारा

मोना अग्रवाल एक ऐसा नाम है जो तेजी से पैरा शूटिंग में उत्कृष्टता का पर्याय बन गया है। उन्होंने पैरालिंपिक्स 2024 में आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर वैश्विक खेल जगत में अपना दबदबा कायम किया है। शुरुआती जीवन की चुनौतियों से पार पाने से लेकर अपने खेल में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने तक मोना की यात्रा उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा मोना का जन्म राजस्थान के सीकर में 8 नवंबर, 1987 हुआ था। मोना को जीवन के शुरूआत में ही एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। वह केवल नौ महीने की उम्र में पोलियो से पीड़ित हो गईं, जिससे उनके दोनों निचले अंग प्रभावित हुए। इसके बावजूद, उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ अपनी शिक्षा प्राप्त की, कला विषय में डिग्री पूरी की और वर्तमान में दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर कर रही हैं। धैर्य और दृढ़ संकल्प की यात्रा 23 साल की उम्र में मोना ने घर छोड़कर स्वतंत्र जीवन जीने का साहसिक निर्णय लिया। रास्ते में कई शारीरिक चुनौतियों को पार करते हुए, उन्होंने मानव संसाधन और विपणन भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 2016 में, उन्होंने अपना ध्यान पैरा-एथलेटिक्स पर केंद्रित किया, जहां उन्होंने थ्रो स्पर्धाओं में राज्य में पदार्पण किया और तीनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने राज्य स्तरीय पैरा पॉवरलिफ्टिंग में भी भाग लिया और कई पदक अर्जित किये।   भारत में सिटिंग वॉलीबॉल में अग्रणी अपनी एथलेटिक उपलब्धियों के अलावा, मोना भारत में महिलाओं के लिए सिटिंग वॉलीबॉल में भी अग्रणी रही हैं। कप्तान के रूप में, उन्होंने 2019 में महिलाओं के लिए पहली राष्ट्रीय सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। हालांकि, उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए चुना गया था, लेकिन वे अपनी गर्भावस्था के कारण उसमें भाग नहीं ले सकीं। राइफल शूटिंग में हाथ आजमाया दिसंबर 2021 में मोना ने व्यक्तिगत खेल में खुद को आगे बढ़ाने का फैसला किया और राइफल शूटिंग को चुना। उनकी सहज प्रतिभा शुरू से ही स्पष्ट थी, उन्होंने 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता। 2023 के मध्य तक, उन्होंने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और चौथे एशियाई पैरा खेलों में छठे स्थान पर रहीं। मोना के दृढ़ संकल्प का फल उसके चौथे अंतरराष्ट्रीय आयोजन में मिला, जहां उन्होंने स्वर्ण पदक और पैरालंपिक कोटा हासिल किया और एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने वैश्विक मंच पर पैरा शूटिंग में एक शीर्ष दावेदार के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत कर दिया है। प्रशिक्षण एवं सहायता पैरा शूटिंग में मोना अग्रवाल की सफलता में भारत सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मोना को खेलो इंडिया योजना और राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) कार्यक्रम जैसी पहल के माध्यम से अपने प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा की जरूरतों के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। इन कार्यक्रमों से उन्हें विश्व स्तरीय सुविधाओं का लाभ मिला, जिसमें नई दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में भोजन और आवास के साथ-साथ आवश्यक खेल उपकरण और सहायक उपकरण भी शामिल हैं। इससे मोना को उसके कौशल को निखारने और पैरालिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के उसके सपने को हासिल करने में काफी मदद मिली। निष्कर्ष मोना अग्रवाल की खेल यात्रा उनकी जीवटता, दृढ़ संकल्प और सफलता की एक प्रेरक कहानी है। फिलहाल, वह पेरिस 2024 पैरालिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में उनकी ये उपलब्धियां भावी खिलाड़ियों के लिए आशा और प्रेरणा की किरण हैं। संदर्भ भारतीय एथलीट: पेरिस पैरालिंपिक 2024 पीडीएफ https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2050108 मोना अग्रवाल ने जीता कांस्य पदक!

Read More

**एनएचआरसी और डीएस नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की ओपन हाउस चर्चा: मछुआरों के अधिकार और कल्याण पर प्रमुख चिंताएं उजागर**

मछुआरों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत द्वारा दामोदरम संजीवय्या राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (डीएसएनएलयू) के सहयोग से उसके विशाखापत्तनम परिसर में आयोजित एक दिवसीय खुली चर्चा मछुआरों के मानवाधिकारों के हित में कई महत्वपूर्ण सुझावों के साथ संपन्न हुई। एनएचआरसी की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती विजया भारती सयानी ने चर्चा की अध्यक्षता की। उन्होंने…

Read More

पूर्वांचल की नई उड़ान: देवरिया में स्थापित होगा ISRO का अर्थ स्पेस सेंटर

देवरिया, उत्तर प्रदेश– भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की तकनीकी सफलताओं की कहानी में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। यह अध्याय पूर्वांचल के देवरिया जिले से शुरू हो रहा है, जहां ISRO ने एक अत्याधुनिक अर्थ स्पेस सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है। यह केंद्र न केवल उत्तर प्रदेश के लिए बल्कि पूरे…

Read More

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत दहेज हत्या का आरोप।

आरोपित पति और ससुर को पुलिस ने पकड़ा। ब्यूरो प्रमुख- राधेश्याम, आजमगढ़,  उत्तर प्रदेश सगड़ी (आजमगढ़): जीयनपुर कोतवाली के नरईपुर गांव में शनिवार की रात में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई शैलेंद्र यादव ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रविवार को तहरीर…

Read More

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित। अमेठी।  जनपद में आज संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 133वी जयंती मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी निशा अनंत ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा…

Read More

अमरावती, ऐतिहासिक अचलपुर शहर की शाही ईदगाह में उत्सव के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज

अमरावती ग्रामीण पोलिस अधीक्षक श्री विशाल आनंद ने दी अचलपुर वासीयों और भारत देशवासियों को रमजान ईद व ईद उल फितर की मुबारकबाद, अचलपूर अमरावती पोलिस प्रशासन द्वारा दी गई अचलपुर,अमरावती, महाराष्ट्र;  अचलपुर शहर में ईद उल फितर की नमाज शाही ईदगाह में अदा की गई मुल्क में अमन और शांति की दुआ की गई,अचलपुर…

Read More