2024 LokSabha Election Results: उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर कौन बना विजेता? जानें सभी नतीजे एक ही जगह!

2024 LokSabha Election Results: उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर कौन बना विजेता? जानें सभी नतीजे एक ही जगह!

संवाददाता- मनोज कुमार सिंह 

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं और इस बार इंडिया गठबंधन ने बड़ा उलटफेर किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 33 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने 37 सीटों पर बाजी मारी है। कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है, राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने 2 सीटें जीती हैं, आजाद समाज पार्टी और अपना दल ने भी 1-1 सीट पर विजय हासिल की है। आइये जानते हैं किस लोकसभा सीट पर किस पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

भाजपा के विजेता उम्मीदवार:

  1. वाराणसी-नरेंद्र मोदी जीते
  2. पीलीभीत - जितिन प्रसाद जीते
  3. गौतमबुद्धनगर -महेश शर्मा जीते
  4. अलीगढ़-सतीश गौतम जीते
  5. मथुरा - हेमा मालिनी जीतीं
  6. आगरा -एसपी सिंह बघेल जीते
  7. आंवला -धर्मेंद्र कश्यप जीते
  8. बदायूं - दुर्विजय शाक्य जीते
  9. बरेली -छत्रपाल सिंह गंगवार जीते
  10. हरदोई- जय प्रकाश जीते
  11. मिश्रिख -अशोक रावत जीते
  12. उन्नाव - साक्षी महाराज जीते
  13. गाजियाबाद-अतुल गर्ग जीते
  14. बुलंदशहर-भोला सिंह जीते
  15. फतेहपुर सीकरी - राजकुमार चाहर जीते
  16. हाथरस -अनूप प्रधान वाल्मीकि जीते
  17. शाहजहांपुर -अरुण कुमार सागर जीते
  18. अकबरपुर- देवेंद्र सिंह भोले जीते
  19. बहराइच -आनंद कुमार जीते
  20. लखनऊ - राजनाथ सिंह जीते
  21. झांसी- अनुराग शर्मा जीते
  22. हमीरपुर - कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल जीते
  23. गोंडा - कीर्तिवर्धन सिंह जीते
  24. फूलपुर - प्रवीण पटेल जीते
  25. कैसरगंज-करन शरण सिंह जीते
  26. डुमरियागंज - जगदंबिका पाल जीते
  27. महाराजगंज- पंकज चौधरी जीते
  28. गोरखपुर -रवि किशन जीते
  29. कुशीनगर- विजय कुमार दुबे जीते 
  30. देवरिया - शशांक मणि त्रिपाठी जीते
  31. बांसगांव -कमलेश पासवान जीते
  32. भदोही  -विनोद कुमार बिंद जीते
  33. अमरोहा - कंवर तंवर जीते
  34. कानपुर - रमेश अवस्थी जीते

कांग्रेस के विजेता उम्मीदवार:

  1. सहारनपुर -इमरान मसूद जीते
  2. सीतापुर-राकेश राठौड़ जीते
  3. अमेठी - किशोरी लाल मीणा जीते
  4. इलाहाबाद -उज्जवल रमण सिंह जीते
  5. रायबरेली-राहुल गांधी जीते
  6. बाराबंकी - तनुज पूनिया जीते

सपा के विजेता उम्मीदवार:

  1. कैराना- इकरा हसन जीते
  2. मुजफ्फरनगर -हरेंद्र मलिक जीते
  3. मुरादाबाद- रुचि वीरा जीते
  4. मेरठ - सुनीता वर्मा 
  5. एटा - देवेश शाक्य जीते
  6. फिरोजाबाद-अक्षय यादव जीते
  7. मैनपुरी -डिंपल यादव जीतीं
  8. संभल- जिया उर रहमान जीते
  9. लखीमपुर खीरी - उत्कर्ष वर्मा 'मधुर' जीते
  10. धौरहरा -आनंद भदौरिया जीते
  11. फर्रूखाबाद -नवल किशोर शाक्य जीते
  12. इटावा - जितेंद्र दोहरे जीते
  13. कन्नौज -अखिलेश यादव जीते
  14. मोहनलालगंज -आरके चौधरी 
  15. जालौन-नारायण दास जीते
  16. बांदा-कृष्णा देवी जीतीं
  17. फतेहपुर - नरेश उत्तम पटेल जीते 
  18. कौशाम्बी - पुष्पेंद्र सरोज जीते
  19. फैजाबाद - अवधेश प्रसाद जीते
  20. श्रावस्ती - रामशिरोमणि वर्मा जीते
  21. बस्ती-राम प्रसाद चौधरी जीते
  22. संतकबीरनगर- लक्ष्मी कांत निषाद जीते
  23. सुल्तानपुर -रामभुआल निषाद जीते
  24. प्रतापगढ़-शिवपाल सिंह पटेल जीते
  25. जौनपुर-बाबू सिंह कुशवाहा जीते
  26. मछलीशहर - प्रिया सरोज जीतीं
  27. लालगंज -दारोगा प्रसाद सरोज जीते
  28. आजमगढ़-धर्मेंद्र यादव जीते
  29. घोसी से सपा के राजीव राय जीते
  30. सलेमपुर-रामशंकर राजभर जीते
  31. बलिया -सनातन पांडेय जीते
  32. रामपुर -मोहिबुल्लाह नदवी जीते
  33. गाजीपुर -अफजाल अंसारी जीते
  34. चंदौली- वीरेंद्र सिंह जीते
  35. रॉबर्ट्सगंज- छोटेलाल जीते

RLD के विजेता उम्मीदवार:

  1. बिजनौर-चंदन चौहान जीते
  2. बागपत - राजकुमार सांगवान जीते

आजाद समाज पार्टी के विजेता उम्मीदवार:

  1. नगीना- चंद्रशेखर जीते

अपना दल के विजेता उम्मीदवार"

  1. मिर्जापुर -अनुप्रिया पटेल जीतीं

जनता की राय और चुनावी माहौल

      इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक, मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार के चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया कि जनता परिवर्तन चाहती है और अपने भविष्य को लेकर गंभीर है।

     विश्लेषकों का मानना है कि इस बार के चुनावी परिणाम उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई दिशा की ओर संकेत कर रहे हैं। भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़कर वास्तविक मुद्दों पर ध्यान दे रही है। कांग्रेस और अन्य दलों की सीटों पर भी जीत ने यह दिखाया है कि लोगों का भरोसा अलग-अलग विकल्पों पर भी कायम है।