आखिर क्या था मासूम बच्चे का गुनाह मां ने उतारा मौत के घाट

आखिर क्या था मासूम बच्चे का गुनाह मां ने उतारा मौत के घाट

बस्ती से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात एक कलयुगी मां ने अपने ही पांच माह के बेटे को पानी की टंकी में डुबोकर की हत्या।

पति से अनबन को लेकर पत्नी ने अपने ही पाँच माह के पुत्र को पानी की टंकी में डाल कर मार डाला। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस महिला तथा शव को थाने पर लेकर पहुंची।

   हरैया थानान्तर्गत महाबीरनपुरवा अमारी बाजार निवासी रबी सोनी पुत्र सुरेश सोनी एक शादी में डीजे लेकर गए थे। उनकी माता आशा देवी दुकान पर थी। बहन सुषमा सोनी पड़ोसी के घर बारात बिदा कराने गई थी। उनके पिता सुरेश सोनी बारात में खाना बनाने गए थे। रबी की पत्नी पिंकी घर पर अपने पाँच माह के पुत्र अनन्त उर्फ कृष्णा के साथ घर पर थी।रविवार को सायं लगभग सात बजे रबी घर पर आया तो उसकी पत्नी पिंकी बिस्तर पर लेटी थी। बच्चा नहीं दिखा तो रबी ने पिंकी से पूंछा और बच्चे को खोजने लगा। पूरे घर मे खोजने के बाद मकान के तीसरे फ्लोर पर लगे पानी की टंकी में देखा तो बच्चा उसी में पड़ा था। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिंकी को थाने पर ले जाकर पुलिस पूंछताक्ष कर रही है। 

रवी तथा उसके घरवालों ने बताया कि पिंकी को दो दिन पूर्व मायके से विदा कराकर लाये हैं। वह आना नहीं चाह रही थी। पति से उसका अनबन चल रहा था।पिंकी का कहना है कि वह घर पर अकेली थी किसी ने उसका गला दबाकर बेहोश कर दिया। बच्चा पानी की टंकी में कैसे गया नहीं मालूम जबकि घर के लोग उसे ही दोषी बता रहे हैं।