दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: सभी 7 सीटों पर भाजपा का दबदबा, इंडिया गठबंधन को झटका

दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: सभी 7 सीटों पर भाजपा का दबदबा, इंडिया गठबंधन को झटका
  • संवाददाता-मनोज कुमार सिंह 

नई दिल्ली: दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजधानी की सभी 7 सीटों पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। भाजपा ने दिल्ली में कमल खिलाकर अपनी जीत का जोरदार डंका बजाया है। इस बार सबसे दिलचस्प मुकाबला उत्तर-पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली सीटों पर देखने को मिला, जहां भाजपा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच दिनभर उठा-पटक का सिलसिला जारी रहा। हालांकि, अंत में भाजपा ने सभी सीटें अपने नाम कर सबको चौंका दिया।

क्र,सं, लोकसभा सीट   जीत   हार  जीत का अंतर 
1 नई दिल्ली    बांसुरी स्वराज  (BJP)    सोमनाथ भारती  (AAP)   78370
2 पूर्वी दिल्ली     हर्ष मल्होत्रा    (BJP)    कुलदीप कुमार  (AAP)    93663
3 पश्चिमी दिल्ली   कमलजीत सहरावत (BJP)     महाबल मिश्रा   (AAP)   199013
4 दक्षिण दिल्ली रामवीर सिंह बिधूड़ी (BJP)    सहीराम पहलवान (AAP)   124333
5 उत्तर-पूर्व     मनोज तिवारी  (BJP)  कन्हैया कुमार (CONG)  13877
6 उत्तर-पश्चिम   योगेंद्र चंदोलिया (BJP)   उदित राज  (CONG)    290849 
7 चांदनी चौक  प्रवीण खंडेलवाल (BJP जेपी अग्रवाल (CONG)   89325