मध्य प्रदेश को मिला नया बाघ अभयारण्य, चंबल में गूंजेगी शेरों की दहाड़!
शिवपुरी। मध्य प्रदेश जल्द ही अपने 9वें टाइगर रिजर्व का स्वागत करने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की कि शिवपुरी का माधव राष्ट्रीय उद्यान अब माधव टाइगर रिजर्व के रूप में विकसित होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक कदम से चंबल क्षेत्र में वन्यजीवों की समृद्धि और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा, "मध्य प्रदेश वन्यजीव संरक्षण में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।" उन्होंने यह भी बताया कि कूनो में पांच और चीतों को जंगल में छोड़ा गया है, जो यहां के प्राकृतिक संतुलन को और मजबूत करेगा।
एनटीसीए की मंजूरी से बना नया टाइगर रिजर्व
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व का दर्जा देने की मंजूरी दे दी थी। रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 1751 वर्ग किलोमीटर होगा, जिसमें 375 वर्ग किमी कोर क्षेत्र और 1276 वर्ग किमी बफर जोन रहेगा।