आजमगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी धराए, बेलहिया ढाला से हुई गिरफ्तारी

आजमगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी धराए, बेलहिया ढाला से हुई गिरफ्तारी
  • आर.वी.9 न्यूज़ | संवाददाता, मनोज कुमार

रौनापार, आज़मगढ़ |
थाना रौनापार क्षेत्र में बच्चों के आपसी विवाद से शुरू हुआ मामूली झगड़ा एक जानलेवा हमले में बदल गया, लेकिन पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी से तीनों आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं।घटना 6 नवम्बर 2025 की है, जब ग्राम देवारा अचल सिंह निवासी नरसिंह यादव पुत्र रामअचल यादव ने थाना रौनापार में तहरीर देकर बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल नरसिंह यादव को जान से मारने की धमकी दी, बल्कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके चाचा रामशकल यादव को भी बुरी तरह पीट दिया और गाली-गलौज करते हुए डराने-धमकाने का प्रयास किया। इस घटना पर थाना रौनापार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मु0अ0सं0 418/2025 धारा 109/115(2)/352/351(3) बी.एन.एस. में मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्तों की पहचान हुई —

  1. जित्तन पुत्र बंशराज (55 वर्ष)
  2. बिजुली पुत्र बंशराज (40 वर्ष)
  3. अस्तानंद पुत्र जित्तन (20 वर्ष)

— तीनों निवासी ग्राम देवारा अचल सिंह, थाना रौनापार, जनपद आज़मगढ़।

गिरफ्तारी अभियान और सफलता
आज दिनांक 08 नवम्बर 2025 को उपनिरीक्षक मधुसूदन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुबह 08:05 बजे बेलहिया ढाला के पास से तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी रौनापार पुलिस की सतर्कता और क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण का स्पष्ट उदाहरण है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

  • उ0नि0 मधुसूदन मिश्रा, थाना रौनापार

  • का0 राहुल गौड़

  • का0 राजन कुमार

  • का0 सिकन्दर यादव

थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि"जनपद में किसी भी प्रकार की हिंसक या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

  • पुलिस टीम की तत्परता और सटीक कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
  • जनपद आजमगढ़ पुलिस अपराधियों पर सख्त नजर रखे हुए है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी है।