उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ग्राम प्रधान संदीप मोदनवाल को किया गया सम्मानित

उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ग्राम प्रधान संदीप मोदनवाल को किया गया सम्मानित

 जिला संवाददाता चंद्र प्रकाश मौर्य की रिपोर्ट 

गोरखपुर जनपद के अंतर्गत आयोजित ग्राम प्रधान सम्मान समारोह में ग्राम प्रधान संदीप मोदनवाल को उनके उत्कृष्ट कार्यों और ग्रामीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी ग्रामोद्योग विकास एवं सतत स्वरोजगार प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत किया गया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।ग्रा

म प्रधान संदीप मोदनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान पूरे ग्रामवासियों का है और वे आगे भी गांव के विकास, स्वच्छता, रोजगार सृजन एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देने का संकल्प भी लिया गया।