आजमगढ़ में पुलिस की त्वरित कार्रवाई — डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- आर.वी.9 न्यूज़ | संवाददाता, मनोज कुमार
महराजगंज, आजमगढ़ |
जनपद आजमगढ़ के थाना महराजगंज क्षेत्र के ग्राम दशराजपट्टी में समाज के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की निंदनीय घटना सामने आई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर समाज में कानून के प्रति विश्वास की मिसाल पेश की।घटना 08 नवम्बर 2025 की है, जब वादी अनिल कुमार पुत्र श्रीकांत, निवासी ग्राम दशराजपट्टी, थाना महराजगंज ने थाना स्थानीय पर तहरीर दी कि गांव के ही महेन्द्र राम पुत्र रामबली (उम्र 35 वर्ष) ने गांव में स्थापित डॉ. अम्बेडकर जी की प्रतिमा को क्षति पहुंचाई है।मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए थाना महराजगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 299/2025, धारा 298/324(4) बी.एन.एस. के तहत अभियोग पंजीकृत किया और आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय कर दीं।
तेज़ कार्रवाई और गिरफ्तारी
थाना प्रभारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह मय हमराह टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम दशराजपट्टी में दबिश दी और वांछित अभियुक्त महेन्द्र राम पुत्र रामबली को उसके घर से सुबह 11:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
महेन्द्र राम पुत्र रामबली, निवासी – दशराजपट्टी, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 35 वर्ष।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
-
उ0नि0 अशोक कुमार सिंह, थाना महराजगंज
-
हे0का0 राजेश कुमार
-
का0 संगम कुमार
थाना प्रभारी महराजगंज ने बताया कि –
"धार्मिक या सामाजिक भावना को ठेस पहुँचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे कृत्य समाज में वैमनस्य फैलाते हैं, और इनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।"
- आजमगढ़ पुलिस ने फिर साबित किया कि समाज में अमन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह सदैव सतर्क और सक्रिय है।
- पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और विश्वास का माहौल पुनः स्थापित हुआ है।






