गणतंत्र दिवस परेड के टिकट 2 जनवरी से उपलब्ध

गणतंत्र दिवस परेड 2025 और बीटिंग रिट्रीट के लिए टिकटों की बिक्री 02 जनवरी, 2025 से शुरू होगी। टिकट दरों का विवरण निम्नानुसार है:
क्र. सं. |
आयोजन |
टिकटों का मूल्यवर्ग |
समय सारणी |
1. |
गणतंत्र दिवस परेड (26.01.2025) |
₹100/- और ₹20/- |
02 जनवरी 2025 से 11 जनवरी 2025 तक, सुबह 09:00 बजे से लेकर उस दिन का कोटा समाप्त होने तक |
2. |
बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल ( 28.01.2025 ) |
₹20/- |
|
3. |
बीटिंग रिट्रीट (29.01.2025) |
₹100/- |
टिकट सीधे निम्नलिखित पोर्टल/प्लेटफॉर्म से खरीदे जा सकते हैं:
- aamantran.mod.gov.in
- 'आमंत्रण' मोबाइल ऐप। इसे मोबाइल सेवा ऐप स्टोर से/दिए गए क्यूआर कोड द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है:
मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट और केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र आदि) प्रस्तुत करने पर बूथों/काउंटरों से भी टिकट खरीदे जा सकते हैं, जिन्हें गणतंत्र दिवस/बीटिंग रिट्रीट रिहर्सल समारोह में शामिल होने के लिए भी साथ ले जाना आवश्यक होगा ) पांच स्थानों से:
क्र. सं. |
टिकट काउंटर का स्थान |
तिथियां एवं समय |
1 |
|
02 जनवरी 2025 - 11 जनवरी 2025
पूर्वाह्न – 1000 बजे से 1300 बजे तक
दोपहर – 1400 बजे से 1630 बजे तक |
2 |
शास्त्री भवन (गेट नं. 3 के पास) |
|
3 |
जंतर मंतर (मुख्य द्वार के पास) |
|
4 |
प्रगति मैदान (गेट नं. 1) |
|
5 |
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (गेट नं 7 और 8) |
गणतंत्र दिवस समारोह 2025 से संबंधित जानकारी rashtraparv.mod.gov.in पर देखी जा सकती है।