प्रयागराज का ‘डबल लाइफ’ ड्रामा: दो पत्नियों को एक साथ धोखा…फिल्मी अंदाज़ में खुला राज, पति जेल पहुंचा!

प्रयागराज का ‘डबल लाइफ’ ड्रामा: दो पत्नियों को एक साथ धोखा…फिल्मी अंदाज़ में खुला राज, पति जेल पहुंचा!
  • आर.वी.9 न्यूज़ | संवाददाता, मनोज कुमार सिंह

प्रयागराज से चौंकाने वाली हकीकत | डिलीवरी बॉय की दोहरी जिंदगी का पर्दाफाश

प्रयागराज में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को हैरानी में डाल दिया है। बाहर से साधारण दिखने वाला एक डिलीवरी बॉय रामकृष्ण दुबे उर्फ राहुल दुबे अपनी निजी जिंदगी में इतनी बड़ी ‘डबल लाइफ’ जी रहा था कि उसकी सच्चाई सामने आते ही लोग दंग रह गए।राहुल ने एक पत्नी से लव मैरिज की थी, जबकि दूसरी से अरेंज मैरिज—और दोनों को एक-दूसरे के बारे में कुछ पता नहीं था। वह दोनों पत्नियों को अलग-अलग कहानी सुना-सुनाकर अपने रिश्तों की ‘डोर’ संभाले हुए था। लेकिन झूठ की उम्र ज्यादा नहीं होती… और आखिरकार उसकी चालबाज़ी का परदा उसी के हाथों पकड़े फोन ने खोल दिया।


मोबाइल ने खोला राज, दो पत्नियाँ हुईं एकजुट

नवंबर 2024 में जब पहली पत्नी ने पति का मोबाइल चेक किया, तो उसे दूसरी शादी की पूरी जानकारी मिल गई। शुरुआत में उसे विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन जब उसने सच्चाई की तह तक पहुँचा, तो सब स्पष्ट हो गया।यह खबर दूसरी पत्नी के पास पहुँची, तो हैरानी के बाद ग़ुस्सा और आक्रोश लाज़मी था। दोनों महिलाएँ एक दूसरे से मिलीं, बातें हुईं—और फिर जन्मा एक फिल्मी अंदाज़ वाला प्लान।दोनों पत्नियाँ एक साथ थाने पहुँचीं और पति की पोल खोल दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे को धोखाधड़ी और दो विवाह करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


थाने में भीड़, शहर में चर्चा…

यह मामला प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र का है, और इसकी चर्चा अब पूरे शहर में गर्म है। लोग इसे आधुनिक जमाने की विचित्रतम घटनाओं में से एक बता रहे हैं—जहाँ ठगा गया प्रेम नहीं, बल्कि ठगने वाला पति खुद जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया।