वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य प्रकाश श्रीवास्तव बने गोरखपुर के विधि प्रभारी, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

ब्यूरो रिपोर्ट - एन. अंसारी, मंडल गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
गोरखपुर, 14 अप्रैल — वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य प्रकाश श्रीवास्तव को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव एवं गोरखपुर जनपद का विधि प्रभारी नियुक्त किया है। यह मनोनयन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति पर किया गया।
सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।
इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। एच एन यादव, तारकेश्वर शाही, नंदलाल, कृष्ण मोहन सिंह, रामजी वर्मा, अशोक सिंह, पंकज पांडेय, बीडी पांडेय, इन्दर कुमार और संजय कुमार सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सत्य प्रकाश श्रीवास्तव को शुभकामनाएं और बधाइयाँ दीं।
पार्टीजनों का मानना है कि सत्य प्रकाश श्रीवास्तव का विधिक अनुभव और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा कांग्रेस को गोरखपुर जनपद में और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। उनके मनोनयन से स्थानीय संगठन को भी नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।