मानव शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा 121 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह 21 फरवरी को

मानव शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा 121 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह 21 फरवरी को

आर.वी.न्यूज़ संवाददाताशुभम शर्मा

बड़हलगंज, गोरखपुर।
समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय मानव शिक्षा सेवा संस्थान एक बार फिर सामाजिक समरसता और सहयोग की मिसाल पेश करने जा रहा है। आगामी 21 फरवरी को संस्थान की ओर से 121 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन प्रेम, सहयोग और सामाजिक एकता का संदेश देगा।

मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अरविंद राजभर

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरविंद राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके आगमन से समारोह की शोभा और बढ़ेगी।

गरीब बेटियों को सम्मानपूर्वक विदा करने का संकल्प

संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन केवल विवाह संस्कार तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों को सम्मानपूर्वक विदा करने का एक सामाजिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री को सौंपा निमंत्रण पत्र

इसी क्रम में आलोक गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भेंट कर 121 कन्याओं के विवाह समारोह का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में पधारकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने का अनुरोध किया।

जोर-शोर से चल रही तैयारियां

संस्थान के पदाधिकारियों के अनुसार विवाह समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि वर-वधू और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।यह भव्य आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ सेवा, सहयोग और संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।