गोला में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: बिना कागजात मिट्टी लादे डंफर पकड़ा, माफियाओं में हड़कंप!

संवाददाता- कौस्तुभ तिवारी, गोला, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
गोरखपुर | गोला थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहा के पास प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदा एक डंफर जब्त कर लिया। तहसील गोला के नायब तहसीलदार जेपी यादव की टीम ने जब मौके पर संबंधित दस्तावेज मांगे, तो चालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद डंफर को तहसील परिसर में लाकर सीज कर दिया गया।
अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप!
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। लंबे समय से क्षेत्र में बिना परमिट मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
प्रशासन का साफ संदेश: अवैध खनन पर होगी कड़ी कार्रवाई!
✅ बिना परमिट खनन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।
✅ अवैध खनन से जुड़े अन्य वाहनों पर भी होगी सर्विलांस बढ़ाई जाएगी।
✅ पुलिस और प्रशासन लगातार छापेमारी कर अवैध कारोबार पर रोक लगाएंगे।
बड़ा सवाल: कब थमेगा अवैध खनन का खेल?
- क्या यह सिर्फ एक कार्रवाई थी या अब अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगेगी?
- खनन माफियाओं के खिलाफ आगे और कौन-कौन से कदम उठाए जाएंगे?
- क्या क्षेत्र में पर्यावरण को बचाने के लिए ठोस रणनीति बनेगी?
प्रशासन की इस कार्रवाई ने खनन माफियाओं की नींद उड़ा दी है। देखना होगा कि आगे भी यह मुहिम जारी रहती है या अवैध कारोबार फिर से पनपने का मौका पाता है। अब सबकी नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं!