बड़हलगंज को मिली जल-सुख की सौगात — पम्प हाउस शिलान्यास से खुलेगा विकास का नया अध्याय

बड़हलगंज को मिली जल-सुख की सौगात — पम्प हाउस शिलान्यास से खुलेगा विकास का नया अध्याय

संवाददाता- शुभम शर्मा, बड़हलगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

बड़हलगंज, गोरखपुर |
आदर्श नगर पंचायत बड़हलगंज के इतिहास में 1 अगस्त 2025 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। वार्ड नंबर 8, तिलक नगर में पोखरे के पास स्थित भीम सेवा आश्रम परिसर आज गवाह बना उस शुभ क्षण का, जब क्षेत्र के जल संकट को खत्म करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे चिल्लूपार के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री राजेश त्रिपाठी और चेयरमैन प्रतिनिधि श्री महेश उमर ने भूमि पूजन कर नए पम्प हाउस का शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूर्ण होते ही बड़हलगंज में हर घर तक साफ और पर्याप्त पानी पहुंचने का सपना साकार होगा।

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने इसे सिर्फ एक सरकारी कार्य नहीं, बल्कि "जनजीवन सुधार का पर्व" बताया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों — उमेश कुमार यादव, हिमांशु आशीष, शुभम गुप्ता, दीपक शर्मा, लक्ष्मी नारायण, आलोक कुमार गुप्ता, राकेश राय, मनोज निगम, सोनू यादव, आलोक तिवारी (मंडल उपाध्यक्ष), विपिन तिवारी, दुर्गेश मिश्रा (मंडल अध्यक्ष)  , विक्रम पांडेय सहित सुरेश उमर, शैलेश बबलु तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, वीरेन्द्र यादव, शैलेन्द्र प्रसाद, बबलु सोनकर, सतीश शर्मा, अमलेश कुमार, अमरनाथ उमर, परमात्मा, संजय पटवा, सुनील कुमार लिपीक और अधिशासी अधिकारी रामसमुख ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

स्थानीय लोगों की आंखों में आज उम्मीद और चेहरे पर संतोष झलक रहा था। सभी ने एक स्वर में कहा —
"यह पम्प हाउस सिर्फ पानी नहीं, बल्कि विकास, स्वास्थ्य और खुशहाली का प्रतीक बनेगा।"

बड़हलगंज के लिए यह सिर्फ एक शिलान्यास नहीं, बल्कि आने वाले समय में जल-संपन्न और समृद्ध जीवन की शुरुआत है।