गांधी-शास्त्री जयंती पर मंडलायुक्त ने प्रतिमाओं पर अर्पित की पुष्पांजलि
आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडलायुक्त ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उनके आदर्शों, विचारों और सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।









