बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी को पीटकर किया लहुलुहान

क्राईम रिपोर्टर गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
- किसी लड़की के चक्कर में गए थे चारो मजनू
- तीन मजनुओं को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा
- गांव की कुछ महिलाओं द्वारा बाहरी युवकों के गांव में संदिग्ध होने पर शिकायत के बाद पहुंचे थे पूर्व जिलाध्यक्ष
जनपद गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के सिसायल टोले के भाटपार निवासी व बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि राम नयन आजाद को मनबढ़ युवकों ने सोमवार की देर शाम लगभग 7 बजे मारपीट कर घायल कर दिया। मनबढ़ों के हमले में राम नयन का सिर फट गया और वह लहुलुहान होने से बेहोश होकर गिर पड़े। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ लिया व गगहा थाने पर ले आए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त लोगों का उस जगह आना जाना तीन दिन पहले से ही था। यह लोग किसी लड़की से मिलने के लिए प्लान बनाकर ई रिक्सा के साथ पहुंचे थे, जो कि तीन लोग ई रिक्शा सहित किसी का इंतजार कर रहे थे। चौथा युवक बगल वाले गांव में किसी लड़की को लाने के लिए गया था। संयोग वश जो लड़का अकेले बगल वाले गांव में गया था वह वहीं पकड़ लिया गया जिसे ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया।
इधर उसके तीनों साथी सिसायल गांव में पूर्व जिलाध्यक्ष के पूछने पर कि आप लोगो का कहा घर है, किसका इंतजार कर रहे हैं। इसी बात से नाराज होकर उक्त लोगों ने पूर्व जिलाध्यक्ष से मारपीट कर लहू लुहान कर दिए।
पुलिस को दिए तहरीर में राम नयन आजाद ने बताया है सोमवार की शाम लगभग सात बजे वह घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान मौर्या टोला की कुछ महिलाओं ने बताया कुछ बाहरी लड़के किसी लड़की को लेकर नहर की ओर जा रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला एक ई रिक्शा में तीन युवक अपने कुछ साथियों का इंतजार कर रहे हैं। रिक्शे में मौजूद युवकों से पूछताछ पर तीनों युवक बसपा नेता पर हमलावर हो गए। तीनों ने मिलकर बुरी तरह पिटाई कर हाथ में पहने कड़े से सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और दो से तीन भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अरविंद कुमार पुत्र लालजी,विशाल कुमार पुत्र जितेन्द्र व निखिल कुमार पुत्र ललई निवासी करवल मझगांवा थाना गगहा बताया तीनों पकड़े गए युवकों को ग्रामीणों ने गगहा थाने पर ले जाकर पुलिस को सौंप दिया देर रात पुलिस ने एक और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा के टिकट पर वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव लड चुके हैं वह काफ़ी सम्भ्रांत व मिलनसार व्यक्ति हैं इनके ऊपर हुए हमले से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गगहा सुशील कुमार ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।