युवा संगम (पांचवां चरण) में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

युवा संगम (पांचवां चरण) में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • पंजीकरण 21 अक्टूबर 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे
  • युवा संगम के विभिन्न चरणों में 114 यात्राओं में देश भर के 4790 से अधिक युवाओं ने भाग लिया

शिक्षा मंत्रालय द्वारा आज एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबीके तहत युवा संगम के पांचवें चरण के लिए पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया गया। युवा संगम भारत सरकार द्वारा देश के विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं को लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने के लिए एक पहल है। 18-30 वर्ष की आयु के इच्छुक युवामुख्य रूप से छात्रएनएसएस/एनवाईकेएस स्वयंसेवककार्यरत/स्व-रोजगार वाले व्यक्ति आदि वर्ष 2023 में शुरू की गई इस अनूठी पहल के आगामी चरण में भाग लेने के लिए युवा संगम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण 21 अक्टूबर 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के बीच एक सतत और संरचित सांस्कृतिक संबंध का विचार प्रस्तुत किया था। इस विचार को मूर्त रूप देने के लिए 31 अक्टूबर 2016 को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम शुरू किया गया। एक भारत श्रेष्ठ भारत की उत्पत्ति और विकास के साथ-साथ कार्यक्रम के तहत आयोजित गतिविधियोंविशेष पहलों और अभियानों की जानकारी ई-बुक (https://ekbharat.gov.in/JourneySoFarCampaign/index.html) में उपलब्ध है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत शुरू किया गया युवा संगम पंच प्राण के दो तत्वों एकता में शक्ति और विरासत में गौरव को आगे बढ़ाता है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के साथ संरेखित करताकरता हैजिसमें अनुभवात्मक शिक्षा और भारत की समृद्ध विविधता के ज्ञान को प्रत्यक्ष रूप से आत्मसात करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह विविधता के उत्सव के साथ चल रहा एक शैक्षिक सह सांस्कृतिक आदान-प्रदान हैजिसमें प्रतिभागियों को जीवन के विविध पहलुओंप्राकृतिक भू-आकृतियोंविकास स्थलोंइंजीनियरिंग और वास्तुकला के चमत्कारोंहाल की उपलब्धियों और मेजबान राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थानीय युवाओं के साथ बातचीत करने और गहराई से जुड़ने का अवसर मिलता है।

युवा संगम के पांचवें चरण के लिए भारत भर में 20 प्रतिष्ठित संस्थानों की पहचान की गई है इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागीक्रमशः राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के नोडल उच्च शिक्षा संस्थानों के नेतृत्व मेंअपने-अपने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेंगे।

राज्यों की सूची

  1. हाराष्ट्र और ओडिशा
  2. हरियाणा और मध्य प्रदेश
  3. झारखंड और उत्तराखंड
  4. जम्मू एवं कश्मीर तथा तमिलनाडु
  5. आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश
  6. बिहार और कर्नाटक
  7. गुजरात और केरल
  8. तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश
  9. असम और छत्तीसगढ़
  10. राजस्थान और पश्चिम बंगाल

युवा संगम यात्राओं के दौरानपाँच व्यापक क्षेत्रों- 5 पी अर्थात पर्यटनपरम्पराप्रगतिपरस्पर संपर्क (लोगों से लोगों का संपर्कऔर प्रौद्योगिकी के तहत बहुआयामी अनुभव, 5-7 दिनों (यात्रा के दिनों को छोड़करकी अवधि में आने वाले प्रतिनिधिमंडल को प्रदान किया जाएगा। युवा संगम के पिछले चरणों में भारी उत्साह देखा गया है और अंतिम चरण में पंजीकरण 44,000 को पार कर गया था। अब तकभारत भर के 4,795 युवाओं ने युवा संगम के विभिन्न चरणों (2022 में पायलट चरण सहितमें 114 यात्राओं में भाग लिया है।

विस्तृत जानकारी यहां उपलब्ध हैhttps://ebsb.aicte-india.org/

युवा संगमजो सम्पूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण का उदाहरण हैसहभागी मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों और राज्य सरकारों के सहयोग से सहयोगात्मक रूप से आयोजित किया जाता है। इसमें गृह मंत्रालयसंस्कृतिपर्यटनयुवा कार्यक्रम एवं खेलसूचना और प्रसारण मंत्रालयपूर्वोत्तर क्षेत्र विकास विभाग (डीओएनईआरऔर रेलवे शामिल हैं। कार्यक्रम को लागू करने के लिए प्रत्येक सहभागी हितधारक की अलग-अलग भूमिकाएँ और ज़िम्मेदारियाँ हैं। प्रतिनिधियों का चयन और युवा संगम दौरों का अंतिम क्रियान्वयन नोडल उच्च शिक्षा संस्थानों (सूची अनुलग्नक में दी गई हैद्वारा किया जाता हैजो इस पहल को आगे बढ़ाते हैं।

अनुलग्नक

युवा संगम चरण-पांच के लिए राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों और उच्च शिक्षा संस्थान

 

क्र.सं.

राज्य 1

उच्च शिक्षा संस्थान का नाम

राज्य 2

उच्च शिक्षा संस्थान का नाम

1

महाराष्ट्र

आईआईएम, मुंबई

ओडिशा

आईआईटी, भुवनेश्वर

2

हरियाणा

सीयू, हरियाणा

मध्‍य प्रदेश

आईजीएनटीयूअमरकंटक

3

झारखंड

आईआईटी, धनबाद

उत्तराखंड

आईआईटी, रुड़की

4

जम्मू एवं कश्मीर

आईआईएम, जम्मू

तमिलनाडु

एनआईटीटीटीआर, चेन्नई

5

आंध्र प्रदेश

एसपीएविजयवाड़ा

उत्‍तर प्रदेश

आईआईआईटी, इलाहाबाद

6

बिहार

सीयूगया (बिहार)

कर्नाटक

आईआईटी, धारवाड़

7

गुजरात

आईआईटी, गांधीनगर

केरल

आईआईआईटी, कोट्टायम

8

तेलंगाना

मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू

विश्वविद्यालयहैदराबाद

हिमाचल

प्रदेश

एनआईटी, हमीरपुर

9

असम

असम विश्वविद्यालयसिलचर

छत्तीसगढ

आईआईएम, रायपुर

10

राजस्थान

आईआईटी, जोधपुर

पश्चिम बंगाल

आईआईईएसटीशिबपुर