कोतवाली पुलिस ने वन संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
- आर.वी.9 न्यूज़ | संवाददाता, मनोज कुमार
हरा नीम का पेड़ काटने की घटना का हुआ अनावरण, उपकरण और पेड़ बरामद
आजमगढ़, 05 अक्टूबर 2025।
थाना कोतवाली आजमगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वन संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने हरा नीम का पेड़ काटा था, जिसे पुलिस ने नियमानुसार हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
-
श्यामलाल सोनकर, पिता फेकू सोनकर, निवासी सराय मंदराज, उम्र 38 वर्ष।
-
मन्नू सोनकर, पिता राजेन्द्र सोनकर, निवासी सराय मंदराज, उम्र 25 वर्ष।
-
मेघई, पिता चन्ददेव, निवासी गयासपुर, उम्र 34 वर्ष।
-
विनोद, पिता तिलक, निवासी गयासपुर, उम्र 35 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
-
एक कटा हरा नीम का पेड़
-
एक अदद पेड़ काटने वाली मोटर
-
आरा और कुल्हाड़ी
पंजीकृत अभियोग
-
मु0अ0सं0 506/25
-
धारा 4/10 उत्तर प्रदेश ग्रामीण व पर्वतीय क्षेत्र में वृक्षों के संरक्षण अधिनियम, थाना कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
-
उ0नि0 राज नारायण पाण्डेय, चौकी प्रभारी बदरका
-
कां0 विवेक कुमार साहू
-
कां0 अप्पू कुमार
-
कां0 अरूण यादव, थाना कोतवाली आजमगढ़
कोतवाली पुलिस की तत्परता और सतर्कता के चलते हरे पेड़ों की कटाई जैसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उपकरणों की बरामदगी इस बात का संदेश देती है कि वन संपदा की सुरक्षा में पुलिस पूरी गंभीरता से लगी हुई है।






