ठाणे में गूंजा शिवसेना प्रेम: किसान नगर मंडल में एकनाथ शिंदे का भव्य स्वागत, जन्मदिन पर मिला अपार स्नेह

ठाणे, महाराष्ट्र— जहाँ से उनकी सामाजिक और राजनीतिक यात्रा की नींव पड़ी, उसी पावन स्थल पर एक बार फिर जनस्नेह की अविरल धारा बही। ठाणे शहर के किसान नगर मंडल में शिवसेना पदाधिकारियों, शिवसैनिकों, सहयोगियों, मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व लोकप्रिय नेता एकनाथ संभाजी शिंदे का भव्य स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।
जन्मदिन के इस अवसर पर माहौल आत्मीयता और जोश से भरा रहा। हर तरफ शिवसैनिकों का उत्साह देखते ही बनता था। शिंदे ने भी सभी का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया और उनके इस अपार प्रेम को अपनी ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बताया।एकनाथ शिंदे का यह आत्मीय सम्मान यह दर्शाता है कि जनता और शिवसैनिकों के दिलों में उनके प्रति अपार स्नेह और विश्वास कायम है। उनका नेतृत्व, निस्वार्थ सेवा और जनहित के लिए समर्पित भावना ही उन्हें जनता के बीच प्रिय बनाती है।इस शुभ अवसर ने न केवल राजनीतिक जुड़ाव को मजबूत किया बल्कि एक सशक्त और एकजुट समाज के निर्माण का संदेश भी दिया।