बड़हलगंज: नगर पंचायत अस्सी लाख के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

बड़हलगंज: नगर पंचायत  अस्सी लाख के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

आर.वी.9 न्यूज़ | संवाददाता, शुभम शर्मा

बड़हलगंज: नगर पंचायत बड़हलगंज में दिन प्रतिदिन विकास कार्यों का तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में विकसित उत्तर प्रदेश का विकसित नगर पंचायत बनने की तरफ अग्रसर बड़हलगंज में अस्सी लाख के दो विकास कार्यों का लोकार्पण विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रीति उमर के द्वारा किया गया।

रविवार की शाम 72 लाख की लागत से बने नगर पंचायत के लेटाघाट से गोला मोहल्ले की तरफ जाने वाली सीसी सड़क व नाली तथा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में 08 लाख की लागत से की गई इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रीति उमर के द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रीति महेश उमर के नेतृत्व में बड़हलगंज प्रतिदिन विकास की एक नई लकीर खीच रहा है। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है आने वाले समय में बड़हलगंज में और भी विकास के कार्य देखने को मिलेंगे। इस दौरान....... सभासद सुदीप वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, राकेशराय, ऋषि चंद, नियम कुरैशी, संजय सोनकर, रवि साहनी, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्रा, डा बांके बिहारी मिश्रा डा तपन पाल, सागर शाही, आनंद त्रिपाठी, श्रीनिवास सोनी, रामदेव वर्मा, राजेश पटवा, मनोज निगम, मोहन मद्धेशिया, अजय सर्राफ, राधेश्याम वर्मा, अष्टभुजा सिंह, अर्जुन सिंह, दिलीप वर्मा, राजवेद त्रिपाठी, बृजेश उमर, सोनू श्रीवास्तव, सुरेश उमर, प्रदीप सोनकर, संजय मौर्य, अमलेश कुमार, मनमोहन पटवा, आनंद वर्मा, दिनेश मद्धेशिया, अश्वनी वर्मा, शिवम सोनी, परमात्मा पटवा, संजय पटवा, राज शर्मा, हिमांशु गौड़, उमेश यादव, विकास गौड़, राजकुमार निगम, अर्जुन सिंह, अमरनाथ उमर, आदि लोग मौजूद रहे।