ब्लॉसम एकेडमी में भव्य कराटे डिमॉन्स्ट्रेशन, 39 छात्र-छात्राओं ने दिखाया आत्मरक्षा कौशल

ब्लॉसम एकेडमी में भव्य कराटे डिमॉन्स्ट्रेशन, 39 छात्र-छात्राओं ने दिखाया आत्मरक्षा कौशल

 जिला संवाददाता- चंद्र प्रकाश मौर्य 

गोरखपुर। मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन, गोरखपुर के तत्वावधान में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को ब्लॉसम एकेडमी में भव्य कराटे डिमॉन्स्ट्रेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकेडमी के 39 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर काता, कुमिते एवं आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन का मार्गदर्शन ब्लैक बेल्ट 3rd डैन कोच मोहम्मद इरफान एवं ब्लैक बेल्ट 1st डैन कोच शरीफुल इस्लाम ने किया। विद्यार्थियों ने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ कराटे की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। विशेष रूप से आत्मरक्षा की तकनीकों और कराटे की बुनियादी एवं उन्नत गतिविधियों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।

डिमॉन्स्ट्रेशन में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं में अद्विका श्रीवास्तव, प्रतीक कुमार आर्या, सिद्धिमा जायसवाल, प्रांजल प्राशर, शिवांज, अन्वी शर्मा, आंजनेय कुमार गुप्ता, अनुज नागवंशी, सूर्यांश, अद्विक पांडेय, अनुष्का, श्रेया कुमारी, आद्या राजनंदिनी, कृष्णम सोनकर, अर्णव, प्रनीत भारती, अथर्व सिंह, अर्णव विश्वकर्मा, अनन्या श्रीवास्तव, त्रिशय प्रताप मिश्रा, कुंज, आकर्ष वत्सल, वैष्णवी कुशवाहा, विभान्श श्रीवास्तव, काव्या प्रकाश, अद्विक सिंह, हर्ष यादव, अखंड प्रताप सिंह, अभय त्रिपाठी, अम्बिकेश पांडेय, अर्णव त्रिपाठी, असलम अली, स्वराज पांडेय, अयांश श्रीवास्तव, आदित्य चौधरी, अद्रिजा वर्मा, वाण्या वर्मा, अमन प्रजापति एवं शिवांश कुमार गोंड शामिल रहे।

कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों के अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और तकनीकी प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन और शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने उनके प्रदर्शन की सराहना की।