एलएसएएम 12 (यार्ड 80) का जलावतरण

एलएसएएम 12 (यार्ड 80) का जलावतरण

एमएसएमई शिपयार्ड, मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (एसईपीपीएल), विशाखापत्तनम द्वारा भारतीय नौसेना के लिए निर्मित 08 x मिसाइल कम एम्युनिशन बार्ज परियोजना के छठे बार्ज ‘मिसाइल कम एम्युनिशन बार्ज, एलएसएएम 12 (यार्ड 80)’ का जलावतरण 10 अक्टूबर 24 को मेसर्स विनायगा मरीन पेट्रो लिमिटेड, मीरा भयंदर, महाराष्ट्र (मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का प्रक्षेपण स्थल) पर किया गया। जलावतरण समारोह की अध्यक्षता कमांडर एमवी राज कृष्ण, सीओवाई (एमबीआई) ने की।

08 x मिसाइल कम एम्युनिशन बार्ज के निर्माण के लिए अनुबंध पर रक्षा मंत्रालय और मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम के बीच 19 फरवरी 2021 को हस्ताक्षर किए गए थे। इन बार्ज की उपलब्धता भारतीय नौसेना के परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान करेगी, क्योंकि इससे जेटी के किनारे और बाहरी बंदरगाहों पर भारतीय नौसेना के प्लेटफार्मों पर वस्तुओं/गोला बारूद के परिवहन के साथ-साथ चढ़ने और उतरने में सुविधा मिलेगी।

इन बार्ज को स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है और भारतीय नौवहन रजिस्टर के प्रासंगिक नौसेना नियमों और विनियमन के तहत बनाया गया है। डिजाइन चरण के दौरान बार्ज का मॉडल परीक्षण नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम में किया गया था। ये बार्ज भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।