पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के लगातार दुसरी बार अध्यक्ष बने संजय जायसवाल

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के लगातार दुसरी बार अध्यक्ष बने संजय जायसवाल
  •  कृपाशंकर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अमन वर्मा बने महामंत्री
  • चुनाव प्रक्रिया के दौरान केक काट कर मनाया गया पीपीए का स्थापना दिवस
  • राष्ट्रीय टीम की मौजूदगी मे हुआ नई कार्यकारिणी का गठन

संवाददाता__ नरसिंह यादव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

 पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई बांसगांव की मासिक बैठक रविवार को पीपीए कैम्प कार्यालय कौड़ीराम मे राष्ट्रीय संरक्षक संत कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान नये कार्यकारिणी का गठन एवं पीपीए का स्थापना दिवस भी हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक जेपी गुप्ता एडवोकेट ने केक काटकर संगठन का स्थापना दिवस मनाया एवं एक दूसरे को केक खिलाया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नयी कार्यकारिणी में संजय जायसवाल को लगातार दुसरी बार अध्यक्ष तथा कृपाशंकर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अमन वर्मा महामंत्री एवं प्रहलाद मौर्या, रणधीर कुमार, जयराम यादव व सुनील शाही टोनी को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया। राजा प्रजापति, अनुपमा दुबे व डॉ विकास राय को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। मीडिया प्रभारी राहुल हरेन्द्र सिंह व संगठन मंत्री अमरनाथ यादव एवं कोषाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश यादव व सह मीडिया प्रभारी/ कार्यालय प्रभारी आलोक दुबे को चुना गया। संगठन के राष्टीय संयोजक जे पी  गुप्ता ने चुने गए नए पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों मे अनुराग सिंह, डीपी राय, प्रकाश चंद पाण्डेय का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सर्वसम्मति से विनोद गुप्ता, सरितेश मिश्र व रघुवंश मणि को जिला टीम एवं विपिन पाण्डेय को मण्डल टीम मे भेजने का प्रस्ताव पास हुआ। इस मौके पर नरसिंह यादव, मुन्नीलाल जायसवाल, डॉ शिवधन प्रजापति, डॉ राधेश्याम वर्मा, अशोक सिंह, सुरेश राजभर, अनिल कुमार, अरुण गुप्ता सहित अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।