बड़हलगंज में रक्षाबंधन: सैकड़ों बहनों ने विधायक को बांधी राखी, महिला सम्मान व सुरक्षा का दिलाया संकल्प

बड़हलगंज में रक्षाबंधन: सैकड़ों बहनों ने विधायक को बांधी राखी, महिला सम्मान व सुरक्षा का दिलाया संकल्प

जिला संवाददाता: चंद्र प्रकाश मौर्य की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश

देखने को मिला। चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों बहनों ने शनिवार को चरण पादुका कुटी परिसर में विधायक राजेश त्रिपाठी को राखी बांधकर तिलक किया और उनके दीर्घायु की कामना की।

विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से पहुंची महिलाओं ने इस अवसर पर महिला सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। भावुक अंदाज़ में विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा—

"राखी की यह डोर मुझे आशीर्वाद के साथ जिम्मेदारी का एहसास भी कराती है। महिला शक्ति का आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहा है, और मैं इसका जीवनभर ऋणी रहूंगा। बहनों की रक्षा और सम्मान मेरी प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा।"

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, बनवारी प्रसाद, रमेश शाही, ओमप्रकाश यादव सहित क्षेत्र की सम्मानित महिलाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें अजित राव, तबस्सुम बानो, किताबुनिशा, विजय लक्ष्मी, मानस त्रिपाठी, गीता देवी, निशा प्रमुख रहीं।

यह आयोजन न केवल भावनात्मक रहा, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से महिला सम्मान व भागीदारी को केंद्र में लाने का एक सार्थक प्रयास भी साबित हुआ। भाई-बहन के पावन रिश्ते के इस पर्व पर महिलाओं ने विधायक को आशीर्वाद दिया कि वे इसी तरह बहनों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करते रहें।