ज़मीनी विवाद में रिटायर्ड दीवान की निर्मम हत्या: समाज में सनसनी

ज़मीनी विवाद में रिटायर्ड दीवान की निर्मम हत्या: समाज में सनसनी

ब्यूरो प्रमुख - राधेश्याम 

सगड़ी, आजमगढ़: एक दिल दहला देने वाली घटना में, सगड़ी के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत लड़हिया जमीन हरखोरी गांव में एक रिटायर्ड पुलिस दीवान की जमीनी विवाद को लेकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

मृतक नरसिंह यादव, जो 2022 में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे, अपनी जमीन पर बनी नाली को साफ कर रहे थे, तभी पड़ोसियों से उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने नरसिंह यादव पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नरसिंह यादव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।इ स घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी बलजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

सोमवार की रात लगभग 9:00 बजे, नरसिंह यादव अपनी जमीन पर बनी नाली को साफ कर रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसियों से उनका विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोपियों ने नरसिंह यादव पर अंधाधुंध हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

नरसिंह यादव की हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि क्या हम अपने पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से रहना भूल गए हैं? पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की उम्मीद है।

हम सभी से अपील करते हैं कि हम शांति और सद्भाव बनाए रखें और किसी भी तरह के विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।