गर्व से स्वदेशी की भावना हमें स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जाएगी” – डॉ. मनसुख मांडविया

गर्व से स्वदेशी की भावना हमें स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जाएगी” – डॉ. मनसुख मांडविया
  •  राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 | फिट इंडिया का नया कीर्तिमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम आज सुबह देश के सबसे बड़े फिटनेस महोत्सव का गवाह बना। राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित फिट इंडिया – संडे ऑन साइकिल अभियान का नेतृत्व केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। यह आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय खेल उत्सव के समापन दिवस का हिस्सा था।

डॉ. मांडविया का संदेश

  • “साइकिल चलाना सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ने और स्थिरता को बढ़ावा देने का माध्यम है।”

  • “गर्व से स्वदेशी की यह भावना हमें फिट रहने और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करती है।”

  • “तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह एक वास्तविक जन आंदोलन बन गया है। गांवों के खेल मैदानों से लेकर राष्ट्रीय स्टेडियमों तक लगभग 30 करोड़ भारतीयों ने इसमें भागीदारी की है।”

अभूतपूर्व जनभागीदारी

  • देश के 700 जिलों के 10,000 स्थानों पर संडे ऑन साइकिल का आयोजन।

  • 30 करोड़ से अधिक नागरिकों ने खेल, फिटनेस और साइक्लिंग रैलियों में हिस्सा लिया।

  • 3,000+ नमो फिट इंडिया क्लब जुड़े, जिससे सामुदायिक फिटनेस का संदेश और मजबूत हुआ।

  • हिमालय की घाटियों से लेकर तटीय शहरों तक, गांव से लेकर महानगरों तक भारत ने एक साथ फिटनेस का उत्सव मनाया।

विशेष आकर्षण

  • हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में 2500 प्रतिभागियों के साथ साइकिलिंग की।

  • तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने 1000 से अधिक नागरिकों संग रैली निकाली।

  • मुंबई में आयोजित विशेष संस्करण में राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे और अभिनेता जैकी श्रॉफ ने साइकिल चलाई।

  • दिल्ली कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेल महासंघों के अध्यक्षों और नामी खिलाड़ियों की मौजूदगी रही।

  • ध्यानचंद पुरस्कार विजेता बैडमिंटन स्टार तृप्ति मुरगुंडे ने इसे भारतीय खेलों की बदलती संस्कृति का प्रतीक बताया।

फिटनेस और भविष्य
कार्यक्रम में जुम्बा सेशन, योग, स्किपिंग, फिटनेस गेम्स के साथ-साथ 11 पर्वतारोही बेटियों को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए रवाना किया गया। प्रयागराज से दिल्ली तक साइकिलिंग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

भारत का यह सबसे बड़ा फिटनेस मूवमेंट अब तक 40,000 स्थानों पर 7 लाख+ नागरिकों तक पहुंच चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया विजन को एक जनांदोलन का रूप दे रहा है।