नवरात्र पर गगहा पुलिस का विशेष पहल – महिला सुरक्षा व अधिकारों को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

नवरात्र पर गगहा पुलिस का विशेष पहल – महिला सुरक्षा व अधिकारों को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

 जिला संवाददाता चंद्र प्रकाश मौर्य के रिपोर्ट उत्तर प्रदेश 

गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर गगहा पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत खास पहल की। इस अवसर पर करवल माता मंदिर परिसर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने दर्शन के लिए पहुंची महिलाओं से संवाद कर उन्हें सरकारी योजनाओं और सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन और चाइल्ड लाइन जैसे नंबर हर महिला को याद रखने चाहिए। साथ ही आपातकालीन पुलिस सेवा 112 और गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध एम्बुलेंस सुविधा के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की।

थानाध्यक्ष ने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक शमशेर सिंह व राहुल सिंह, कांस्टेबल एकांश सिंह और महिला कांस्टेबल मौजूद रहे। ग्राम पंचायत करवल उर्फ मझगांवा के प्रधान संदीप मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।