बड़हलगंज में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सेना के सम्मान में निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा

बड़हलगंज में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सेना के सम्मान में निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा

संवाददाता- शुभम शर्मा बड़हलगंज गोरखपुर 
बड़हलगंज में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सेना के सम्मान में निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा


बड़हलगंज: भारतीय सेना के शौर्य और साहस को सलाम करने और 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए बड़हलगंज में 15 अगस्त से पहले एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज दुबे ने आदर्श नगर पंचायत बड़हलगंज के विश्वनाथ उमर सभागार में आयोजित भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक के दौरान की। इस पहल का उद्देश्य जनता में राष्ट्रप्रेम की भावना को जगाना और सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करना है, खासकर 'ऑपरेशन सिंदूर' की भारी सफलता के बाद।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नीरज दुबे ने कहा कि सेना ने जिस बहादुरी का परिचय दिया है, वह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। इसी भावना के साथ शान पार्टी के आह्वान पर सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी एकजुटता का प्रतीक है।


बड़हलगंज मंडल के अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने भी सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर भारतीय को उनके साहस और शौर्य के लिए सैल्यूट करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार जनपद के सभी मंडलों में आगामी 15 अगस्त के मद्देनजर 'हर घर तिरंगा' यात्रा निकाली जाएगी।यात्रा के संयोजक अतुल शाही और उपाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि बड़हलगंज में यह यात्रा 10 अगस्त को आयोजित होगी। यह मुक्तिपथ शहीद स्थल से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करेगी और सुभाष चंद्र बोस पार्क में इसका समापन होगा। इसके बाद, 13 अगस्त से सभी घरों तक तिरंगा पहुंचाया जाएगा, जिससे हर घर इस राष्ट्रीय पर्व का हिस्सा बन सके।
इस महत्वपूर्ण बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राधेश्याम भारती ने किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, राजीव पांडेय, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष निशा जायसवाल, विजय लक्ष्मी जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समीउल्लाह अंसारी, मानस मणि त्रिपाठी, राजकुमार निगम, राजवेद तिवारी, आनंद त्रिपाठी, सुरेश मिश्रा, बनवारी प्रसाद, ओमप्रकाश पटवा, राकेश राय, दीपक शर्मा, रंजय कन्नौजिया, गीता सिंह, अन्नू गुप्ता, विरु गुप्ता, मीनू श्रीवास्तव, राम दुबे, भीम निषाद, बबलू तिवारी, विनोद तिवारी, राजेश दुबे, विनोद पटवा, झिनकू सोनकर, प्रवीण मोदनवाल, ओम प्रकाश, अशोक मौर्य सहित सभी शक्तिकेंद्रों के संयोजक और बूथ अध्यक्ष मौजूद थे। यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का एक सशक्त संदेश देगा।