"जल यात्रा" का शुभारंभ: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पानी बचाने के लिए जनभागीदारी का किया आह्वान

"जल यात्रा" का शुभारंभ: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पानी बचाने के लिए जनभागीदारी का किया आह्वान

नई दिल्ली। जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) के तहत एक राष्ट्रीय स्तर के जन अभियान "जल यात्रा" की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य वाटरशेड विकास गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों की भागीदारी को प्रेरित करना है, ताकि जल और मिट्टी संरक्षण की दिशा में ठोस प्रयास किए जा सकें।

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का कर्तव्य है। उन्होंने WDC-PMKSY परियोजनाओं के प्रभावी और सफल कार्यान्वयन के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताया और मिट्टी और जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया।

'पानी-जनभागीदारी प्रतियोगिता' का ऐलान

केंद्रीय मंत्री ने वर्ष 2025 और 2026 के लिए 'पानी-जनभागीदारी प्रतियोगिता' की घोषणा करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता जल प्रबंधन में नवाचार, सामुदायिक भागीदारी और प्रभावी जल संरक्षण प्रयासों को प्रोत्साहित करेगी।

"जल बचाओ, भविष्य संवारे" की सोच के साथ 'जल यात्रा' भारत को जल समृद्धि की ओर ले जाने का संकल्प है।