बड़हलगंज में विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

बड़हलगंज में विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

विधायक राजेश त्रिपाठी बोले— चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में संवर रहा है आधुनिक बड़हलगंज

  • आर.वी.9 न्यूज़ | संवाददाता, शुभम शर्मा

बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज में गुरुवार का दिन विकास कार्यों के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण रहा। जहां एक ओर अन्नपूर्णा मंदिर के पास नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, वहीं दूसरी ओर चरण पादुका कुटी परिसर में सुंदर फव्वारे का लोकार्पण भी हुआ। यह दोनों कार्य नगर के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि— “प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पूरा प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उसी कड़ी में चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में बड़हलगंज नगर पंचायत विकास की नई रफ्तार पकड़ चुका है।”

फव्वारे के लोकार्पण व नाला निर्माण का शिलान्यास, विकास को मिली नई दिशा

कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर द्वारा विधिवत पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात विधायक राजेश त्रिपाठी ने—

  • अन्नपूर्णा मंदिर परिसर के पास नए नाले के निर्माण का शिलान्यास किया

  • चरण पादुका कुटी में निर्मित आकर्षक फव्वारे का लोकार्पण किया

इन दोनों कार्यों से क्षेत्र में जल निकासी की बड़ी समस्या का समाधान होने के साथ-साथ नगर को एक नया सौंदर्यबोध भी प्राप्त होगा।

विकास की नई पहचान बन रहा बड़हलगंज — विधायक त्रिपाठी

राजेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा—
“बड़हलगंज में आज जो बदलता स्वरूप दिख रहा है, वह चेयरमैन प्रीति उमर, उनके प्रतिनिधि महेश उमर और टीम की निरंतर मेहनत का परिणाम है। जनता की समस्याओं को समझकर उन्हें हल करने की प्रतिबद्धता ही बड़हलगंज को एक आदर्श नगर पंचायत की दिशा में ले जा रही है।”

गणमान्य की रही उपस्थिति, विकास कार्यों को मिली व्यापक समर्थन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इनमें प्रमुख थे— ईओ रामसमुख, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, सभासद रवि साहनी, राकेश राय, सुनील यादव, राजीव मिश्र, दीपक शर्मा, जितेंद्र पासी, संजय सोनकर, सुदीप वर्मा, सभासद प्रतिनिधि अमूल्य चंद्र चतुर्वेदी, ऋषि चंद, रामदास मद्धेशिया, लक्ष्मण साहनी, लिपिक सुनील कुमार, विपुल कुमार, भाजपा नेता आनंद त्रिपाठी, अरविंद सिंह, संतोष जायसवाल, अनूप जायसवाल, हरपाल नागवानी, धीरेन्द्र तिवारी, अनिल जायसवाल, परमात्मा पटवा, संजय पटवा, अजीत राव, प्रकाश पांडेय, मोहन पुजारी, मनमोहन पटवा, श्रीराम मद्धेशिया, हरिश्चंद्र सोनी, कृष्ण कुमार गुप्त, पवन यादव, अमरनाथ यादव, बबलू तिवारी, उमेश यादव, हिमांशु गौड़, विकास गौड़, सोनू श्रीवास्तव आदि।

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरता बड़हलगंज

विकास के इन कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। उनका कहना है कि नगर में जल निकासी, सड़क, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं में लगातार सुधार हो रहा है। चेयरमैन प्रीति उमर और उनकी टीम नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। बड़हलगंज में आज का यह लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम न केवल विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाता है, बल्कि आने वाले समय में नगर पंचायत के व्यापक और योजनाबद्ध विकास का भरोसा भी जगाता है।