बड़हलगंज में ‘कृष्णा जनरल स्टोर’ का शुभारम्भ, व्यापारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन

बड़हलगंज में ‘कृष्णा जनरल स्टोर’ का शुभारम्भ, व्यापारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन
  • आर.वी.9 न्यूज़ | संवाददाता, शुभम शर्मा, गोरखपुर, .प्र.

नगर पंचायत बड़हलगंज क्षेत्र के बाछेपार स्थित हनुमान मंदिर के समीप मंगलवार को ‘कृष्णा जनरल स्टोर’ का भव्य शुभारम्भ किया गया। उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री महेश उमर ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया और संचालक को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद व्यापारी नेता महेश उमर ने दुकान के प्रोपराइटर कृष्णा गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि ग्राहकों को यहां गुणवत्ता युक्त सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापार स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं और ऐसे नए प्रतिष्ठानों के खुलने से क्षेत्र में रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर सभासद दीपक शर्मा, आरएसएस कार्यकर्ता राजेश पटवा समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संजय पटवा, परमात्मा पटवा, दिलीप निगम, हिमांशू गौड़, उमेश यादव, मिथिलेश तिवारी, अमन पटवा, अरविन्द मद्धेशिया, पारस सोनकर, विकास गौड़, मनोज निगम और रचित उमर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल

दुकान खुलने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों का कहना है कि अब क्षेत्रवासियों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।