49.78 लाख रुपये की लागत से करवल देई मंदिर का होगा सौंदर्याकरण, विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने किया शिलान्यास

49.78 लाख रुपये की लागत से करवल देई मंदिर का होगा सौंदर्याकरण, विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने किया शिलान्यास

 जिला संवाददाता चंद्र प्रकाश मौर्य की रिपोर्ट

करवल देई मंदिर के सौंदर्याकरण कार्य का भव्य शिलान्यास कुल 49.78 लाख रुपये की धनराशि

गगहा (गोरखपुर): गगहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करवल उर्फ मझगांवा स्थित प्राचीन करवल देई मंदिर के सौंदर्याकरण कार्य का सोमवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। बांसगांव के विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस महत्वपूर्ण परियोजना की आधारशिला रखी।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पर्यटन विभाग एवं विधायक निधि से कुल 49.78 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। मंदिर के सौंदर्याकरण का कार्य उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड, लखनऊ द्वारा कराया जाएगा। योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर का समुचित विकास, सुंदरीकरण, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

गोरखपुर-वाराणसी हाईवे के किनारे स्थित करवल देई मंदिर क्षेत्र में गहरी आस्था का केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, वहीं विशेष अवसरों पर दूर-दराज से भी भक्तगण आते हैं। मंदिर के विकास से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की पहचान और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में गगहा ब्लॉक प्रमुख शिवाजी चंद, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार शाही, मंडल महामंत्री दीपक तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय, दिलीप किसान, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष चंद, राकेश कुमार सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील शाही, मंडल उपाध्यक्ष पंकज सिंह, लल्ला गौड़, सनोज चौधरी, सुरेंद्र सिंह, राधेश्याम राय अधियरा, अरविंद राय, विजेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, महेंद्र पासवान सहित वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव सिंह व उपनिरीक्षक शमशेर सिंह सहित पुलिस बल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान संदीप मोदनवाल ने क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य ग्राम पंचायत के लिए ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि मंदिर के सौंदर्याकरण से गांव की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आने वाले समय में यह स्थान धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। ग्राम प्रधान ने सभी श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यह विकास कार्य पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात